न्यूज डेस्क 07 जून 2026
देश की आम जनता को एक और महंगाई का झटका लगा है। घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलेंडर पर ₹29 की बढ़ोतरी की गई है और नई दरें आज रविवार, 7 जून से लागू हो गई हैं। यह पिछले तीन महीनों में दूसरी बार है जब घरेलू LPG के दाम बढ़ाए गए हैं।
प्रमुख शहरों में नई कीमतें
सूत्रों पर प्रकाशित खबरो के अनुसार दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू सिलेंडर अब ₹942, मुंबई में ₹941.50, कोलकाता में ₹968 और चेन्नई में ₹957.50 में मिलेगा। भोपाल में ₹947.50, जयपुर में ₹945.50 और पटना में ₹1040 तक पहुँच गई है कीमत।
महंगाई की असली वजह क्या है?
पश्चिम एशिया में महीनों से संघर्ष और जारी तनाव से उपजे संकट का प्रभाव वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ रहे हैं।तनाव असर के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।
LPG सिलेंडर की कीमतें हर महीने की पहली तारीख को संशोधित की जाती हैं — इसके पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतें, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, आयात लागत और परिवहन खर्च जैसे कई कारक जिम्मेदार होते हैं।
तेल कंपनियों पर भारी बोझ बढ़ता दिखाई पड़ रहा है।
ताजा बढ़ोतरी लागू होने से पहले तक तेल कंपनियों को हर घरेलू सिलेंडर पर लगभग ₹703 का नुकसान उठाना पड़ रहा था।
इस संकट से व्यापार जगत भी परेशान होता दिखेगा।
कमर्शियल LPG की बात करें तो 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत दिसंबर 2025 में ₹1580.50 थी, जो अब बढ़कर ₹3113.50 हो गई है — यानी छह महीने में लगभग दोगुनी। इससे होटल, रेस्तरां और छोटे कारोबारियों की लागत में भारी इजाफा हुआ है।
घरेलू LPG के साथ-साथ पेट्रोल, डीजल और विमान ईंधन (ATF) की कीमतों में भी हाल के महीनों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
सारांश: एक ओर अंतरराष्ट्रीय तनाव और दूसरी ओर बढ़ती आयात लागत — इन दोनों के बीच आम भारतीय की रसोई का बजट लगातार बिगड़ता जा रहा है।


