32.8 C
Raipur
Friday, June 5, 2026

डीजल पर एक्साइज ड्यूटी खत्म, पेट्रोल ₹10 सस्ता — सीएम साय ने बताया ऐतिहासिक फैसला

Must read

रायपुर, 27 मार्च 2026

केंद्र सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए डीजल को एक्साइज ड्यूटी से पूरी तरह मुक्त कर दिया है और पेट्रोल पर ₹10 प्रति लीटर की कटौती का ऐलान किया है। इस फैसले के बाद पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी घटकर मात्र ₹3 प्रति लीटर रह गई है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे देश के 140 करोड़ नागरिकों के लिए सीधी राहत देने वाला कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे किसान, श्रमिक और मध्यमवर्गीय परिवारों को व्यापक फायदा होगा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा, “वैश्विक संकट के इस दौर में भी केंद्र सरकार ने आम नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ने दिया, यह एक बड़ी संवेदनशील पहल है।”

उन्होंने छत्तीसगढ़ की समस्त जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया और इस फैसले को उनकी दूरदर्शिता एवं देशवासियों के प्रति समर्पण का प्रमाण बताया। (छत्तीसगढ़ जनसंपर्क)

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article