22.7 C
Raipur
Sunday, October 18, 2026

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में LoC पर मुठभेड़! 2 आतंकी ढेर, केरन सेक्टर में सर्च ऑपरेशन जारी

Must read

Kupwara Terrorist Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. शनिवार तड़के केरन सेक्टर के जुमागुंड इलाके में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए. अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने इलाके में संदिग्ध गतिविधि देखी थी, जिसके बाद कार्रवाई शुरू की गई. मुठभेड़ के बाद भी क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है.

भारतीय सेना ने शनिवार सुबह करीब 3:30 बजे जुमागुंड इलाके में LoC के नजदीक तैनात जवानों को कुछ संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं थीं. सुरक्षाबलों ने संदिग्धों को रुकने की चेतावनी दी. लेकिन, इसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई. जवाबी कार्रवाई में दो आतंकियों के मारे जाने की खबर है.

इलाके में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी

आतंकियों के मारे जाने के बाद भी सुरक्षा बल आस पास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चल रहा है. इसके जरिए पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कहीं कोई आतंकी छिपा तो नहीं है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल यह पुष्टि नहीं हुई है कि संदिग्ध भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे या नहीं.

पुंछ में भी सामने आई थीं आतंकी गतिविधियां

जम्मू-कश्मीर में अक्टूबर के दौरान LoC के आसपास सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं. इससे पहले 12 अक्टूबर को पुंछ जिले में कृष्णा घाटी सेक्टर के पास एक धमाके में चार लोगों की मौत हुई थी. अधिकारियों के मुताबिक, ये लोग भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे.

 मेंढर सेक्टर के बसोनी इलाके में सेना को सीमा पर लगी बाड़ के पास दो जंग लगी बारूदी सुरंगें मिली थीं. ट्रैक बनाने के दौरान उनका पता चला था. इसके बाद सेना के एक्‍सपर्ट ने विस्फोट कर दोनों सुरंगों को नष्ट कर दिया था.

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article