भाजपा ने रीतू तावड़े (घाटकोपर वार्ड 132 से पार्षद) को मेयर उम्मीदवार बनाया; शिवसेना ने संजय शंकर घाड़ी को डिप्टी मेयर के लिए। जन चौपाल 36 चौपाल से चौपाटी तक
मुंबई, 07/02/2026
तमाम राजनीतिक उठापटक और दांव-पेंच के बाद आखिरकार भाजपा ने रीतू तावड़े को मुंबई महानगरपालिका (BMC) का मेयर पद उम्मीदवार बनाया। यह पहली बार होगा जब बीजेपी का मेयर BMC में बनेगा।
तीन बार BMC पार्षद रह चुकीं रीतू तावड़े अपनी पहचान की मोहताज नहीं। जमीन स्तर पर सक्रियता, लोकप्रियता और नागरिक मुद्दों को कुशलता से सुलझाने के लिए जानी जाती हैं।
जनवरी 15 को हुए चुनावों के 16 को रिजल्ट आने के बाद साफ था कि महायुति की सरकार बनेगी और महा विकास की मेयर की उम्मीद टूटेगी। लेकिन उसके बाद की राजनीति में उथल-पुथल देखने को मिली। एकनाथ शिंदे समर्थक कॉर्पोरेटर्स की होटल राजनीति चार दिनों तक चली। लगभग एक महीने की खींचतान के बाद नॉमिनेशन की अंतिम तिथि सात फरवरी को दोनों पार्टियां एकजुट हुईं। आज शक्ति प्रदर्शन भी हुआ।
रीतू तावड़े 2012, 2017 और 2025 से लगातार जीतीं; BMC एजुकेशन कमिटी चेयरपर्सन रहीं।


