28.1 C
Raipur
Tuesday, October 20, 2026

छावा’ फिल्म में औरंगजेब का रोल निभाने वाले अक्षय खन्ना से AIMIM नेता ने मुलाकात की,बोले- अगर ये रोल किसी मुस्लिम ने निभाया होता तो…

Must read

AIMIM नेता वारिस पठान ने ‘छावा’ में औरंगजेब का किरदार निभाने वाले एक्टर अक्षय खन्ना से मुलाकात की है।उन्होंने अक्षय के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।’छावा’ में अक्षय खन्ना के साथ विकी कौशल लीड रोल में नजर आए हैं।
नेता वारिस पठान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है।फोटो में उनके साथ अक्षय खन्ना नजर आ रहे हैं । इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “आज ‘छावा’ फिल्म में औरंगजेब का किरदार निभाने वाले एक्टर अक्षय खन्ना से मुलाकात हुई.”छावा’ में अक्षय खन्ना के साथ विकी कौशल भी नजर आए हैं।ये फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज पर आधारित है और विकी ने इसमें लीड रोल किया है। रश्मिका मंदाना ने संभाजी महाराज की पत्नी का किरदार निभाया है।ये फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई उसके बाद से हर तरफ इस फिल्म की चर्चा हो रही है। फिल्म को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और बंपर कमाई भी हो रही है।
‘छावा’ ने किया बॉक्स ऑफिस पर धमाका
‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका करके रख दिया सैकनिल्क के अनुसार 35 दिनों में ये फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 572.85 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। इसी के साथ इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में ‘एनिमल’ और ‘गदर 2’ समेत औ भी कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

छावा’ अब तक 773 करोड़ रुपये की कमाई कर 2025 की सबसे ज्यादा कमाई वाली मूवी
दुनियाभर में ‘छावा’ अब तक 773 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है. इसी के साथ ये साल 2025 की भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. ये विकी कौशल के करियर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म है. इससे पहले उनकी किसी भी फिल्म ने इतनी ज्यादा कमाई नहीं की थी.
नेता वारिस पठान ने फिल्म के रोल पर कहा?
वारिस पठान ने आगे लिखा, “अगर ये रोल ‘छावा’ में किसी मुस्लिम एक्टर ने निभाया होता तो अब तक क्या से क्या हो जाता.” औरंगजेब को लेकर जारी विवाद के बीच सामने आया वारिस पठान का ये पोस्ट चर्चा में आ गया है।


- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article