जिला बेमेतरा थाना नवागढ़ पुलिस टीम की गौवंश तस्करी पर सख्त कार्रवाई
आज तारीख 15.05.2026 को थाने नवागढ़ की पुलिस ने गौवंश तस्करी का सफल मामला पकड़ा।
बेमेतरा 15/05/2026
रमेश यादव (उम्र 35, निवासी वार्ड नंबर 4, नवागढ़) और अन्य गौ-रक्षक लोगों की शिकायत पर पता चला कि ग्राम नवागांव (महाराजी) के श्मशान घाट के पास एक खेत में बैल और बछड़ों को क्रूरतापूर्वक बांधकर रखा गया है। मौके पर जाकर देखा तो कुल 38 गोवंश (बछड़ा और बैल) वहां बंधे मिले। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि आरोपियों थनवार सतनामी और सुधे लाल सतनामी ने इन्हें बांध रखा था। हम लोग को देखते ही आरोपी तारेगांव की तरफ भाग खड़े हुए, जिन्हें टॉर्च की रोशनी से पहचान लिया गया।
शिकायत पर थाना नवागढ़ में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई। मामले में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और छत्तीसगढ़ कृषक पशु संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों को भी मामले की जानकारी दी गई।
पुलिस उप महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू ने तुरंत कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का और एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में नवागढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक भुनेश्वर यादव और उनकी टीम ने जांच की अगुवाई की।
जांच में कुल 38 गाय/बछड़े जिन्हें करीब 2,00,000 रुपये की कीमत का बताया गया है, जब्त किए गए। इन्हें सुरक्षा के लिए ग्राम झालम के गौ अभ्यारण में रखवा दिया गया है।
आज आरोपियों थनवार घृतलहरे (पिता नेतराम घृतलहरे, उम्र 65, निवासी नवागांव) और सुधे लाल सोनवानी (पिता प्रभुदास सोनवानी, उम्र 39, निवासी नवागांव) को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना नवागढ़ की टीम—थाना प्रभारी उपनिरीक्षक भुनेश्वर यादव, सउनि कृष्ण कुमार क्षत्री, प्रधान आरक्षक गोपाल ध्रुव, आरक्षक ओंकार निर्मलकर, राहुल दुबे और अन्य स्टाफ तथा स्थानीय गौ सेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
- Advertisement -
- Advertisement -