27.1 C
Raipur
Wednesday, July 1, 2026

ड्रग्स एक्शन: ड्रग्स तस्करी में 31 केस वाला मुकेश बनिया गिरफ्तार 42 लाख की संपत्ति SAFEMA में जब्त

Must read

रायपुर 1 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं महा अभियान में रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने मंगलवार सुबह एक हाई-प्रोफाइल ऑपरेशन में कुख्यात ड्रग माफिया मुकेश बनिया को धर दबोचा। पुलिस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

आपराधिक रिकॉर्ड:
मुकेश बनिया का नाम रायपुर के सबसे खतरनाक अपराधियों की लिस्ट में था। उस पर हत्या, दंगा, आर्म्स एक्ट, मारपीट, धमकी और मादक पदार्थों की तस्करी समेत 31 संगीन मामले दर्ज हैं। लंबे समय से पुलिस को इसकी तलाश थी।

SAFEMA के तहत बड़ी कार्रवाई:
गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने Smugglers and Foreign Exchange Manipulators Act (SAFEMA) के तहत मुकेश की 42 लाख रुपये की अवैध संपत्ति भी जब्त कर ली। इसमें मकान, गाड़ियां और बैंक खाते शामिल हैं।

आगे की जांच:
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि मामले में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े पहलुओं की भी जांच चल रही है। आरोपी के मोबाइल, लैपटॉप और दूसरे डिजिटल उपकरणों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस को शक है कि इसका नेटवर्क दूसरे राज्यों तक फैला हुआ है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article