24.2 C
Raipur
Tuesday, July 21, 2026

जांजगीर-चांपा में रेत माफिया पर बड़ी स्ट्राइक: चैन माउंटेन और 8 ट्रैक्टर जब्त, दो लाइसेंस निरस्त

Must read

“जिला प्रशासन ने दो टूक चेतावनी दी है कि प्राकृतिक संपदा की लूट बर्दाश्त नहीं होगी। अवैध उत्खनन और परिवहन रोकने के लिए निगरानी दल अब 24 घंटे तैनात रहेंगे। आने वाले दिनों में यह अभियान और भी आक्रामक रूप लेगा।”

रायपुर | 17 दिसंबर, 2025

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के कड़े निर्देशों के बाद खनिज विभाग के उड़नदस्ता दल और राजस्व अमले ने संयुक्त अभियान चलाकर एक चैन माउंटेन मशीन और आठ ट्रैक्टर जब्त किए हैं। इस कार्रवाई से जिले के अवैध रेत कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

नदी से लेकर सड़कों तक सघन चेकिंग
खनिज अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चांपा क्षेत्र में औचक निरीक्षण के दौरान रेत के अवैध भंडारण स्थल से एक लोडर और अवैध परिवहन में संलिप्त चार ट्रैक्टरों को रंगे हाथों पकड़ा गया। वहीं, ग्राम बरसपुर में हसदेव नदी के सीने को छलनी कर रही एक ‘चैन माउंटेन’ मशीन को सील कर दिया गया है। इसके अलावा बलौदा तहसील में भी कार्रवाई करते हुए रेत के अवैध परिवहन में लगे तीन अन्य ट्रैक्टरों को कब्जे में लिया गया। प्रशासन ने सभी वाहनों के विरुद्ध खान एवं खनिज अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23(ख) के तहत सख्त कानूनी केस दर्ज किया है।

नियम तोड़ने वाली दो फर्मों के लाइसेंस रद्द
प्रशासन की यह कार्रवाई केवल जब्ती तक ही सीमित नहीं रही। बम्हनीडीह क्षेत्र के ग्राम अमोदी में मेसर्स आर.बी. कंस्ट्रक्शन द्वारा बार-बार नियमों का उल्लंघन करने पर उनकी रेत भंडारण अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। इसी प्रकार, मेसर्स बाबा सिद्धेश्वर कंस्ट्रक्शन द्वारा अनियमितताएं बरतने और ‘कारण बताओ नोटिस’ का संतोषजनक जवाब न देने पर उनके पक्ष में जारी लाइसेंस को भी रद्द कर दिया गया है।

कड़ी चेतावनी: जारी रहेगी सख्ती

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article