34.3 C
Raipur
Friday, June 5, 2026

अवैध भंडारण एवं कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: 400 लीटर डीजल, 70 लीटर पेट्रोल और 32 बोरी पीडीएस चावल जब्त

Must read

बलरामपुर/रायपुर, 27 मई 2026 —

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में आवश्यक वस्तुओं के अवैध भंडारण और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने निर्णायक कार्रवाई की है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में संयुक्त प्रशासनिक टीम ने ग्राम राधाकृष्णनगर स्थित “एमएस महामाया किराना एंड जनरल स्टोर” पर छापामारी कर अवैध रूप से संग्रहीत पेट्रोल, डीजल और पीडीएस चावल जब्त किए।

जांच में दुकान संचालक अशोक डे के प्रतिष्ठान से 2 ड्रम में लगभग 400 लीटर डीजल, चार गैलन में करीब 70 लीटर पेट्रोल तथा लगभग 32 बोरी पीडीएस चावल बरामद हुए। तत्काल कार्रवाई करके सभी सामग्री जब्त कर चौकी गणेश मोड़ को सुपुर्द कर दी गई है। मामले में प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

प्रशासन ने कहा है कि जिले में आवश्यक वस्तुओं के अवैध भंडारण, कालाबाजारी और अनियमितताओं पर सतत निगरानी रखी जा रही है। आम जनता के हितों से जुड़ी किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article