भिलाई/छत्तीसगढ़ | 04 दिसंबर 2025
छत्तीसगढ़ के भिलाई में म्यूल अकाउंट के जरिए की जा रही बड़ी साइबर ठगी का पुलिस ने खुलासा किया है। भारत सरकार के “समन्वय” पोर्टल से मिली जानकारी के बाद बंधन बैंक, नेहरू नगर शाखा में खोले गए 27 संदिग्ध खातों पर जांच शुरू की गई थी।
इन खातों के माध्यम से ₹1,20,57,549 की अवैध लेन-देन होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने मामले को गंभीर साइबर फ्रॉड मानते हुए सुपेला थाना में धारा 317(2), 318(4), 3(5) BNS के तहत अपराध दर्ज किया।
अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार
सुपेला पुलिस और ACCU यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में अब तक 7 खाता धारकों को गिरफ्तार किया गया है। इन खातों का उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त धन को घुमाने और निकालने के लिए किया गया था।
27 खातों के जरिए हुआ करोड़ों का खेल
पुलिस जांच में सामने आया कि 27 अलग-अलग खाता धारकों ने बंधन बैंक में म्यूल अकाउंट खुलवाए थे। इन्हीं खातों में साइबर ठगी से जमा की गई बड़ी रकम को तत्काल आगे ट्रांसफर कर धोखाधड़ी को अंजाम दिया जाता था।
पुलिस की अपील
पुलिस ने नागरिकों से चेतावनी देते हुए कहा है—
अपना बैंक खाता किसी को न दें।मामूली कमीशन या लालच में अपना अकाउंट “म्यूल अकाउंट” न बनने दें।संदिग्ध लेन-देन की जानकारी तुरंत थाने या साइबर हेल्पलाइन में दें ।पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।


