35.1 C
Raipur
Sunday, June 28, 2026

नवागढ़ में डायल-112 की तत्परता से बची युवक की जान, डीआईजी ने की टीम की सराहना

Must read

बेमेतरा – 27 जून 2026

बेमेतरा जिले के नवागढ़ क्षेत्र में डायल-112 सेवा टीम की सूझबूझ और तेज कार्रवाई से एक युवक की जान बच गई। घटना वार्ड क्रमांक 15 तिलका पारा की है, जहां एक युवक शराब के नशे में अपने कमरे में पंखे से लुंगी का फंदा बनाकर आत्महत्या का प्रयास कर रहा था। सूचना मिलते ही डायल-112 टीम और थाना नवागढ़ पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

मौके पर पहुंचकर आरक्षक विजय कुमार घृतलहरे, चालक सोमेश साहू, प्रधान आरक्षक राजीव शर्मा, आरक्षक भूपेंद्र चंद्रवंशी और राहुल दुबे ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कमरे की खिड़की तोड़ी और फंदे पर झूल रहे युवक को सुरक्षित नीचे उतारा। इसके बाद टीम ने युवक को तत्काल डायल-112 वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक श्री रामकृष्ण साहू (IPS) ने पूरी टीम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके, एसडीओपी विनय कुमार, एसडीओपी भूषण एक्का सहित जिले के सभी थाना प्रभारियों ने भी टीम को बधाई दी।

बेमेतरा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि सड़क दुर्घटना, अपराध, घरेलू हिंसा, आगजनी या किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 112 नंबर पर संपर्क करें। पुलिस हर समय लोगों की सुरक्षा और मदद के लिए तैयार है।
- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article