पुरानी रंजिश में चाकू से प्राणघातक हमला, आरोपी गिरफ्तार
बेमेतरा- 01 अगस्त 2026
पुरानी रंजिश के चलते हत्या करने की नियत से धारदार वस्तु से प्राण घातक हमला कर गंभीर चोट पहुंचने के मामले में आरोपी गिरफ्तार।
थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रार्थी शिवानंद निषाद (21 वर्ष), निवासी हीरापुर रायपुर, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 29 जुलाई 2026 को वह अपनी मोटरसाइकिल से दोस्तों से मिलने बेमेतरा आया था।
शासकीय महाविद्यालय बेमेतरा के हॉल में मौजूद रहने के दौरान चितेन्द्र दास मानिकपुरी उर्फ नोबी दास ने पुरानी बात को लेकर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए पहले लाठी से मारपीट की।
लाठी छीने जाने पर आरोपी ने जेब से चाकू निकालकर प्रार्थी की बायीं कमर में वार कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। हमले के बाद आरोपी चाकू लेकर फरार हो गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 296, 351(3), 109(1) BNS के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव व एसडीओपी भूषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक सोनल ग्वाला के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि पूर्व विवाद को लेकर उसने प्रार्थी से मारपीट की और चाकू मारकर बस से रायपुर भाग गया था, जहां हथियार फेंक दिया।
आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद कर लिया गया है। आरोपी चितेन्द्र दास मानिकपुरी (20 वर्ष), निवासी ग्राम अतरिया, को 31 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
- Advertisement -
- Advertisement -