बेमेतरा/छत्तीसगढ़ _25 मार्च 2026
जिले की खनिज शाखा ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में कमाल कर दिखाया। शासन द्वारा दिए 450 लाख रुपये के लक्ष्य के मुकाबले अब तक 901 लाख से ज्यादा राजस्व जमा हो चुका है – यानी पूरे 200 प्रतिशत से अधिक! कलेक्टर कार्यालय (खनिज शाखा) के अनुसार, यह उपलब्धि अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर सख्त कार्रवाई का नतीजा है।
विभाग द्वारा फरवरी-मार्च में चले अभियानों में 31 अवैध परिवहन के मामले दर्ज कर 7.90 लाख और 4 उत्खनन मामलों में 8.05 लाख रुपये का अर्थदंड वसूला गया। कुल 16 लाख से अधिक की रिकवरी ने अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा दिया है।
कलेक्टर कार्यालय खनिज ने स्पष्ट किया कि आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। उद्देश्य साफ – राजस्व बढ़ाना, खनिज संसाधनों का संरक्षण और कानून-व्यवस्था मजबूत रखना। ताबड़तोड़ कार्रवाई से जिले में अब खनन माफिया सतर्क हो चुके हैं।
जिले में अवैध उत्खनन और अवैध परिवहन पर प्रशासन की तीखी नजर है ।इसी तरह लगातार कार्रवाई जारी रहेगी अब कार्रवाई का उद्देश्य न केवल शासन के राजस्व में वृद्धि करना है, बल्कि खनिज संसाधनों का संरक्षण करते हुए कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना भी है।
अवैध खनन पर 16 लाख का जुर्माना:खनिज शाखा की धमाकेदार उपलब्धि लक्ष्य से दोगुना राजस्व


