32.8 C
Raipur
Friday, June 5, 2026

जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता, सरपंच-सचिवों की समीक्षा बैठक आयोजित

Must read

मोर गांव मोर पानी’ महाअभियान में निरंतरता पर जिला पंचायत में समीक्षा

बेमेतरा, 02 अप्रैल 2026:

जिले में जल संरक्षण कार्यों को गति देने के उद्देश्य से ‘मोर गांव मोर पानी’ महाअभियान के अंतर्गत साजा एवं बेमेतरा विकासखंड के सभी सरपंचों एवं सचिवों की समीक्षा बैठक जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती प्रेमलता पद्माकर ने की।

बैठक में मोर तरिया आय के जरिया थीम के तहत तालाब निर्माण को बढ़ावा देने तथा प्रत्येक घर में रिचार्ज पिट निर्माण के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि इन कार्यों से जल संरक्षण को मजबूती मिलेगी और भविष्य में जल संकट से प्रभावी रूप से निपटा जा सकेगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिले में जल संरक्षण कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा सभी सरपंच एवं सचिव अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान को गंभीरता से लागू करें, ताकि ग्रामीणों को पेयजल समस्या से राहत मिल सके।

बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की भी विस्तृत समीक्षा की गई। सभी ग्राम पंचायतों में मनरेगा कार्य शीघ्र प्रारंभ करने तथा प्रधानमंत्री आवास के लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही श्रमिकों के लंबित भुगतान खातों में जमा होने की प्रक्रिया प्रारंभ होने की जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने योजनाओं के क्रियान्वयन को समय-सीमा के भीतर एवं गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करने पर जोर दिया। प्रशासन ने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही जल संरक्षण कार्यों को प्रभावी बनाया जा सकता है।

बैठक दो चरणों में आयोजित की गई, जिसमें प्रथम चरण में जनपद पंचायत साजा तथा द्वितीय चरण में जनपद पंचायत बेमेतरा के सरपंचों एवं सचिवों की समीक्षा की गई। इस दौरान संबंधित जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी उपस्थित रहे।

‘मोर गांव मोर पानी’ अभियान के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों से जिले में जल संसाधनों का संरक्षण होगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट की समस्या में कमी आएगी।

जल संरक्षण पर फोकस, ‘मोर गांव मोर पानी’ अभियान की समीक्षा

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article