छत्तीसगढ़ के 27 हजार बूथों पर कांग्रेस चलाएगी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान

Must read

जन चौपाल 36 को मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में कथित वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने प्रदेशव्यापी जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। पार्टी अब 16 से 25 नवंबर तक प्रदेश के करीब 27 हजार बूथों पर ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान चलाएगी।

कांग्रेस के इस अभियान का असर बेमेतरा और कवर्धा में भी देखने को मिल रहा है। जन चौपाल 36 को मिली जानकारी के अनुसार, बेमेतरा जिले के कई मंडलों में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौपाल लगाकर लोगों से बात की।

चौपाल में लोगों का कहना है कि उन्हें वोटर लिस्ट और चुनाव प्रक्रिया को लेकर कई सवालों के जवाब चाहिए। वहीं दूसरी तरफ, स्थानीय भाजपा नेताओं का कहना है कि ये आरोप बेबुनियाद हैं और चुनाव आयोग निष्पक्ष तरीके से काम करता है। ऐसे में बेमेतरा-कवर्धा की चौपालों में अब ये मुद्दा गर्म हो गया है, और आने वाले दिनों में दोनों दलों की ओर से और भी चौपालें देखने को मिल सकती हैं।

 जगदलपुर। कांग्रेस ने अभियान के पहले चरण में 11 से 15 नवंबर तक मंडल स्तर पर चौपाल आयोजित की। इसके तहत कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचकर भाजपा सरकार और चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाएंगे। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इन कार्यक्रमों के जरिए लोगों से संपर्क किया और वोट चोरी के आरोपों को लेकर अपनी बात रखी।

1500 मंडलों तक पहुंचने का लक्ष्य

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में पहले ही दिन प्रदेश के लगभग 170 मंडलों में बैठकें आयोजित की गईं। अब पार्टी का लक्ष्य प्रदेश के करीब 1500 मंडलों तक पहुंचना है।

बैज के मुताबिक, 16 से 25 नवंबर तक 27 हजार बूथों पर अभियान चलाकर लोगों को कथित वोट चोरी के मुद्दे से अवगत कराया जाएगा।

चुनाव आयोग की भूमिका पर भी उठाएंगे सवाल

दीपक बैज ने भाजपा सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस इस अभियान के माध्यम से जनता के सामने अपना पक्ष रखेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग और भाजपा के बीच गठजोड़ है। पार्टी इसे जनता के सामने उजागर करने के लिए प्रदेशभर में जनसंपर्क करेगी।

कांग्रेस का कहना है कि अभियान के जरिए बूथ स्तर तक पहुंचकर मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। वहीं, वोट चोरी के आरोपों और चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर पार्टी अपना विरोध जारी रखेगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article