बेमेतरा, 17 नवंबर 2026
“बेमेतरा के युवाओं सुनो… अब मोबाइल ही बनेगा आपका मंच। 60 सेकंड की रील बनाओ और जीतो इनाम। थीम है नशामुक्त छत्तीसगढ़… पंजीयन के लिए इस नंबर पर WhatsApp करो…”
अगर आपकी उम्र 15 से 29 साल है और आप छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं, तो ये खबर आपके लिए है। युवा महोत्सव 2026 में इस बार Creative Youth Reel Challenge रखा गया है।
इसमें आपको सिर्फ अपने मोबाइल से 60 सेकंड की एक रील बनानी है। थीम है – “नशामुक्त युवा फॉर विकसित छत्तीसगढ़”
रील में आपको बताना है कि नशा युवाओं का भविष्य कैसे खराब करता है, और नशे से दूर रहकर हम छत्तीसगढ़ को कैसे विकसित बना सकते हैं।
हिस्सा कैसे लें?
- अपना नाम और मोबाइल नंबर 98261 68395 पर WhatsApp करें और पंजीयन कराएं। 2. अपनी रील अपने Instagram पर पोस्ट करें। 3. पोस्ट करते समय @bemetaradistrict को Collab और Tag जरूर करें। 4. ये 2 हैशटैग लगाना अनिवार्य है – #Cg_Youth_Fest2026 #NashaMuktChhattisgarh 5. पोस्ट का लिंक समिति को भेज दें।
नंबर कैसे मिलेंगे?
कुल 100 नंबर में से फैसला होगा –
लाइक्स और व्यूज – 40 नंबर
रचनात्मकता – 25 नंबर
संदेश की ताकत – 20 नंबर
प्रस्तुतीकरण – 15 नंबर
ध्यान रहे, फर्जी लाइक्स पकड़े गए तो एंट्री रद्द हो जाएगी। एक व्यक्ति सिर्फ एक ही रील भेज सकता है।
अभी रील पोस्ट करने की अंतिम तारीख घोषित नहीं हुई है, लेकिन पंजीयन शुरू हो गया है। इसलिए तैयारी अभी से शुरू कर दीजिए।
बेमेतरा से जुड़ी ऐसी ही हर खबर के लिए जन चौपाल को फॉलो करते रहें।
