स्वतंत्रता दिवस पर शुक्ल भवन में ध्वजारोहण, अमितेश शुक्ल बोले—आजादी के आंदोलन में इस भवन की रही महत्वपूर्ण भूमिका
रायपुर -16 अगस्त 2026
स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर अंचल में स्वतंत्रता संग्राम की प्रमुख केंद्र स्थली रहे छत्तीसगढ़ संघर्ष परिषद के केंद्रीय कार्यालय शुक्ल भवन, बूढ़ापारा में स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमापूर्ण एवं देशभक्तिपूर्ण वातावरण में मनाया गया।
प्रातः 9:30 बजे पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल ने ध्वजारोहण किया।ध्वजारोहण के बाद झंडा गान, राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान हुआ।
इस दौरान भारत माता की जय और अमर शहीदों की जय के उद्घोष से पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से गूंज उठा।
समारोह को संबोधित करते हुए अमितेश शुक्ल ने कहा कि शुक्ल भवन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण करना उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के आंदोलन में शुक्ल भवन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित रविशंकर शुक्ल ने इसी स्थान से स्वतंत्रता आंदोलन की अलख जगाई थी।
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, डॉ. राजेंद्र प्रसाद और पंडित मदनमोहन मालवीय जैसी महान विभूतियां भी शुक्ल भवन में आकर रुकी थीं और स्वतंत्रता आंदोलन को गति देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।
श्री शुक्ल ने कहा कि देश को आजाद हुए 80 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन आज भी हमें सांप्रदायिक ताकतों और देश विरोधी गतिविधियों के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है।
स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान से मिली आजादी की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
ये रहे प्रमुख रूप से मौजूद
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रमेशचंद शुक्ल, महामंत्री रामअवतार देवांगन, प्रवक्ता नितिन कुमार झा, डॉ. उदयभान सिंह चौहान, प्रमोद तिवारी, मनोज कंदोई, उषा रज्जन श्रीवास्तव, आभा मरकाम, गंगा यादव, विकास गुप्ता, शिरीष अवस्थी, सुनील बाजारी, किशन बाजारी, नीलाद्रीशंकर शुक्ल, मनोज सोनकर, रवि शर्मा, डॉ. अजय शर्मा, राघवेन्द्र पाठक, सतीश शर्मा, जानकी सोनी, सुषमा पटनायक, अंकित मिश्रा, परमजीत सिंह सलूजा, धन सिंह यादव, विनोद कुमार साहू और हमीद खान सहित परिषद के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।नितिन कुमार झा ,प्रवक्ता छत्तीसगढ़ संघर्ष परिषद।
- Advertisement -
- Advertisement -