30.1 C
Raipur
Tuesday, September 8, 2026

खबर में सत्य, तथ्य और जनहित की सर्वाेच्च प्राथमिकता ही असली पत्रकारिता है — राज्यपाल श्री डेका

Must read

रायपुर – 08 सितंबर 2026

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर।

कार्यक्रम के प्रारंभ में राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के प्रेरणास्रोत स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमा में श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

श्री डेका ने कहा कि पत्रकारिता को समाज के अंतिम व्यक्ति की आवश्यकताओं और समस्याओं को सामने लाने तथा व्यवस्था में आवश्यक सुधार के लिए अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने आज कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर में दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास और मेधा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एवं मीडिया शोध केंद्र का उद्घाटन किया गया।
श्री डेका ने पत्रकारिता को लोकतंत्र का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए कहा कि समाचारों में तथ्य, सत्य और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति के संबंध में समाचार प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की पूर्ण पुष्टि आवश्यक है।

राज्यपाल ने सोशल मीडिया के वर्तमान दौर की चुनौतियों पर चर्चा करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर उपलब्ध प्रत्येक सामग्री सत्य हो, यह आवश्यक नहीं है। ऐसे में पत्रकारों को तथ्यों की जांच-पड़ताल के बाद ही समाचारों को प्रसारित करना चाहिए।

राज्यपाल ने प्रिंट मीडिया के महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, एआई और सोशल मीडिया के आधुनिक दौर में भी प्रिंट मीडिया समाज में विश्वसनीय माध्यम बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी भी जुड़ी हुई है और एक श्रेष्ठ पत्रकार वह नहीं जो सबसे पहले खबर दे, बल्कि वह है जो सही, तथ्यपरक और जिम्मेदारी के साथ खबर दे।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article