25.1 C
Raipur
Friday, September 4, 2026

महानदी के बढ़ते जलस्तर – गंगरेल के 3 गेट खुले,धमतरी में भारी बारिश

Must read

रायपुर -03/09/2026

“ये तस्वीरें धमतरी के रविशंकर बांध की हैं। भारी बारिश के बाद बांध के तीन गेट खोलने पड़े। महानदी उफान पर है, प्रशासन ने किया अलर्ट जारी।”

छत्तीसगढ़ के जलाशयों में बढ़ते जलस्तर और मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों में बारिश की संभावना को देखते हुए महानदी तटीय एवं निचले इलाकों के गांवों में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

धमतरी में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और कैचमेंट एरिया से पानी की भारी आवक के चलते गंगरेल बांध (रविशंकर सागर जलाशय) के 3 गेट खोल दिए गए हैं। बांध से कुल 4,670 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जिसमें 3,360 क्यूसेक महानदी में और 1,410 क्यूसेक रुद्री बैराज के रास्ते मुख्य नहर में प्रवाहित हो रहा है।

प्रशासन ने अधिकारियों और मैदानी अमले को 24 घंटे सतर्क रहने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी के निर्देश दिए हैं।

मुरूमसिल्ली जलाशय 98.61%, गंगरेल 97.40%, दुधावा 86.86% और सोंढूर 69.25% भर चुका है।

ग्रामीणों से नदी-नालों, जल_भराव वाले क्षेत्रों और उफनती नदी को पार करने से बचने तथा केवल अधिकृत प्रशासनिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की गई है।

सुशासन सरकार में प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 24 घंटे तैयार है।
- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article