कांग्रेस संगठन में मजबूती और जनहित के मुद्दों को लेकर चिखला-कोदवा-मोहभट्टा मंडल में बैठक
बेरला (छग) 10 अगस्त 2026
जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन की वास्तविक ताकत हमारे समर्पित कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत, संघर्ष और समर्पण के बल पर ही संगठन जमीनी स्तर पर मजबूत होता है।
— बेरला ब्लॉक के कोदवा-मोहभट्टा मंडल कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत ग्राम पंचायत चिखला में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के अध्यक्ष आशीष छाबड़ा प्रमुख रूप से शामिल हुए और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
बैठक के दौरान आगामी संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यक्रमों और क्षेत्र की विभिन्न गंभीर जनसमस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर कांग्रेस संगठन को गांव-गांव और बूथ स्तर तक अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया गया।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आमजन के सुख-दुःख में सहभागी बनें और क्षेत्र की समस्याओं को अपनी समस्या समझकर उनके निराकरण के लिए पूरी मजबूती से संघर्ष करें।
बैठक में उपस्थित सभी कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने, आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने और जनहित के मुद्दों को जोर-शोर से उठाने का सामूहिक संकल्प लिया।
इस अवसर पर विवेक राजपूत, राजेश दुबे, भारत पटेल, श्याम बंजारे, राजेश चंदेल, झग्गर सिंह, प्रवीण शर्मा, सहदेव, बलराम पटेल, राकेश वर्मा, रूपेंद्र वैष्णव, ओम वर्मा, रमेश साहू, प्रकाश होरी वर्मा, ललित गुप्ता, चेतन भारती, रमेश होरी साहू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- Advertisement -
- Advertisement -