रायगढ़ में इस्पात उद्योग पर आयकर विभाग का छापा, कंपनी के दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच शुरू

Must read

  जन चौपाल 36 को मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में आयकर विभाग की कार्रवाई से औद्योगिक क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है। विभाग की टीम ने इस्पात कारोबार से जुड़ी कंपनी में दबिश देकर जांच शुरू की है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पूंजीपथरा क्षेत्र के देलारी स्थित इस्पात इकाई में अधिकारियों की टीम पहुंची है।

यहां कंपनी के व्यावसायिक दस्तावेजों के साथ वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की जा रही है।

रायगढ़ : आयकर विभाग के अधिकारियों ने कंपनी परिसर में पहुंचकर जांच की प्रक्रिया शुरू की। इस दौरान कारोबार से संबंधित दस्तावेज, वित्तीय रिकॉर्ड और लेन-देन के ब्यौरे खंगाले जा रहे हैं। कार्रवाई के दौरान विभाग की टीम विभिन्न जानकारियों का मिलान कर रही है। फिलहाल जांच से जुड़ी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

आयकर विभाग की कार्रवाई की वजह स्पष्ट नहीं

कंपनी में आयकर विभाग की टीम के पहुंचने के पीछे क्या वजह है, इसका फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। विभाग की ओर से भी अब तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। ऐसे में कार्रवाई के उद्देश्य और जांच के दायरे को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।जांच पूरी होने और विभाग की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही इस कार्रवाई से जुड़े अन्य पहलुओं का पता चल सकेगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article