22.7 C
Raipur
Tuesday, September 29, 2026

आज शाम निकलेंगे गणेश झांकियां, 8 प्रमुख रास्तों पर रहेगी नो-एंट्री; घर से निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान

Must read

 रायपुर :  गणेश उत्सव के समापन के मौके पर 28 सितंबर को भव्य गणेश झांकी चल समारोह निकाला जाएगा। शाम 6 बजे शारदा चौक से शुरू होने वाला यह जुलूस महादेव घाट स्थित विसर्जन स्थल तक पहुंचेगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर में ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग की व्यवस्था की है।

शाम 6 बजे से झांकी मार्ग पर वाहनों की एंट्री बंद

गणेश झांकी के दौरान शारदा चौक से महादेव घाट तक जाने वाले निर्धारित मार्ग पर शाम 6 बजे से छोटे-बड़े सभी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यह व्यवस्था झांकी समाप्त होने तक लागू रहेगी।यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस दौरान झांकी वाले रास्तों पर जाने से बचें और जरूरी होने पर पहले से वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें।

इन 8 रास्तों पर सबसे ज्यादा रहेगा ट्रैफिक असर

गणेश झांकी के कारण शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होगी। इनमें मुख्य रूप से ये रास्ते शामिल हैं:

  • शारदा चौक
  • जयस्तंभ चौक
  • मालवीय रोड
  • कोतवाली चौक
  • सदर बाजार
  • पुरानी बस्ती
  • लाखेनगर चौक
  • रायपुरा चौक से महादेव घाट मार्ग

इन रास्तों पर झांकी के गुजरने के दौरान सामान्य वाहनों की आवाजाही रोक दी जाएगी।

महादेव घाट जाने वालों के लिए ये होंगे वैकल्पिक रास्ते

यातायात पुलिस के मुताबिक शारदा चौक से महादेव घाट की ओर जाने वाले वाहन चालक रिंग रोड समेत दूसरे वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं। जाम को नियंत्रित करने के लिए भारी वाहनों को शहर के बाहरी हिस्सों में ही रोकने की व्यवस्था की गई है।

श्रद्धालुओं के लिए 6 जगह पार्किंग की व्यवस्था

झांकी और गणेश विसर्जन में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए यातायात पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की है। वाहन चालक इन निर्धारित पार्किंग स्थलों का इस्तेमाल कर सकेंगे:

  • मल्टीलेवल पार्किंग
  • रजबंधा मैदान
  • सप्रे शाला मैदान
  • इंडोर स्टेडियम परिसर
  • गांधी मैदान
  • महादेव घाट के पास निर्धारित पार्किंग स्थल

झांकी मार्ग पर गाड़ी खड़ी की तो होगी कार्रवाई

यातायात पुलिस ने लोगों को झांकी मार्ग पर वाहन खड़ा नहीं करने की चेतावनी दी है। प्रतिबंधित स्थान पर पार्क किए गए वाहनों को क्रेन की मदद से हटाया जा सकता है।पुलिस ने श्रद्धालुओं और शहरवासियों से अपील की है कि गणेश झांकी के दौरान ट्रैफिक डायवर्जन और निर्धारित पार्किंग व्यवस्था का पालन करें, ताकि समारोह के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article