बेमेतरा विधायक दीपेश साहू के द्वारा बेमेतरा के युवाओं के लिए बेहतर मार्गदर्शन से फेलोशिप कार्यक्रम
बेमेतरा, 4 अगस्त 2025।
बेमेतरा के युवाओं के लिए एक ऐतिहासिक पहल कल साकार होने जा रही है। 5 अगस्त 2025 (मंगलवार) को जिले में ‘MLA फेलोशिप प्रोग्राम’ का भव्य शुभारंभ होगा। यह कार्यक्रम निःशुल्क कोचिंग सेंटर श्री राम एकेडमी के तत्वावधान में, बेमेतरा विधायक दीपेश साहू के मार्गदर्शन में शुरू किया जा रहा है।
इस फेलोशिप का उद्देश्य युवाओं को शैक्षणिक, सामाजिक और प्रशासनिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे नेतृत्व क्षमता विकसित कर सकें और क्षेत्र के विकास में योगदान दे सकें। कार्यक्रम में जिले के युवा, छात्र-छात्राएं और मीडिया प्रतिनिधि शामिल होंगे।
कल के कार्यक्रम का एजेंडा
📍 स्थान: श्री राम एकेडमी, बेमेतरा
🕙 समय: प्रातः 10:30 बजे से
- उद्घाटन सत्र – अतिथियों का स्वागत एवं दीप प्रज्वलन
- MLA फेलोशिप प्रोग्राम का परिचय – उद्देश्य एवं लाभ
- मुख्य वक्तव्य – विधायक दीपेश साहू द्वारा
- प्रेरणादायक संबोधन – शिक्षाविद् एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के विचार
- इंटरैक्टिव सेशन – युवाओं और विशेषज्ञों के बीच प्रश्नोत्तर
- फेलोशिप पंजीयन प्रक्रिया – आवेदन एवं चयन की जानकारी
- समापन एवं धन्यवाद ज्ञापन


