पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा का कांवड़ यात्रा का आठवां वर्ष जिसमें भेड़नी नर्मदा कुंड से प्राचीन शिव मंदिर देवरबीजा तक यात्रा की जाती है।
बेमेतरा, 04 अगस्त 2025।
पावन सावन माह के अंतिम सोमवार के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने इस वर्ष भी ग्राम भेड़नी के पवित्र नर्मदा कुंड से देवरबीजा स्थित प्राचीन शिव मंदिर तक कांवड़ यात्रा में भाग लिया। उन्होंने भगवान शंकर को जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
यह कांवड़ यात्रा अपने आठवें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। विगत वर्षों से सावन माह में इसका आयोजन होता आ रहा है, और इसमें भाग लेने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। धार्मिक आस्था से ओत-प्रोत इस यात्रा में बच्चों, बुजुर्गों और विशेष रूप से महिलाओं ने बड़ी संख्या में भागीदारी निभाई।
पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा—


