24.5 C
Raipur
Wednesday, September 23, 2026

CG News: EaseMyTrip के को-फाउंडर निशांत पिट्टी पर ED की बड़ी कार्रवाई, महादेव बेटिंग केस में 59.60 करोड़ के शेयर अटैच

Must read

 CG News:  महादेव ऑनलाइन बेटिंग एप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने EaseMyTrip के को-फाउंडर निशांत पिट्टी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। ED ने आरोप लगाया है कि अवैध बेटिंग से हासिल रकम को शेयर बाजार में लगाने की प्रक्रिया में पिट्टी की भूमिका रही।

59.60 करोड़ रुपये के शेयर किए गए अटैच

चार्जशीट दाखिल करने के साथ ही ED ने निशांत पिट्टी के 59.60 करोड़ रुपये मूल्य के DEMAT शेयरों को प्रोविजनल तौर पर अटैच किया है। एजेंसी के मुताबिक, इन संपत्तियों को कथित अपराध से हुई आय से जुड़ा माना गया है। मामले में इन शेयरों को जब्त करने की अनुमति के लिए अदालत का रुख भी किया गया है।

शेयर बाजार में रकम लगाने का क्या है आरोप

ED के अनुसार, पिट्टी पर आरोप है कि अवैध बेटिंग से जुड़ी रकम को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश के जरिए भारतीय इक्विटी बाजार में लाने की प्रक्रिया को आसान बनाया गया। एजेंसी ने यह भी आरोप लगाया है कि Easy Trip Planners के प्रमोटर्स की ओर से शेयर की कीमत और कंपनी के बाजार मूल्य को कृत्रिम तरीके से प्रभावित करने से जुड़ी व्यवस्था की गई थी। ये सभी आरोप फिलहाल जांच एजेंसी के दावों पर आधारित हैं।

निशांत पिट्टी ने क्या कहा

निशांत पिट्टी ने कहा है कि उन्हें किसी चार्जशीट की जानकारी नहीं है और न ही संबंधित अदालत की ओर से उन्हें समन मिला है। उन्होंने यह भी कहा कि वह जांच एजेंसियों के साथ सहयोग करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। पिट्टी ने अपने सभी लेनदेन को कानून के मुताबिक बताते हुए कहा कि वह अदालत के सामने अपना पक्ष और संबंधित साक्ष्य पेश करेंगे।

महादेव केस में ED की कार्रवाई जारी

ED के मुताबिक, महादेव ऑनलाइन बेटिंग केस में अब तक कई आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। एजेंसी ने इस मामले में संपत्तियों को अटैच करने के साथ कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है। निशांत पिट्टी के खिलाफ दाखिल की गई चार्जशीट इस मामले की आगे की जांच और कार्रवाई का हिस्सा है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article