25.1 C
Raipur
Friday, August 14, 2026

बिजली दरों में वृद्धि और स्मार्ट मीटर की गड़बड़ियों के खिलाफ भैंसा मंडल कांग्रेस का प्रदर्शन

Must read

भैंसा/आरंग- 14 अगस्त 2026

बढ़े हुए बिजली बिल वापस लेने और स्मार्ट मीटर की निष्पक्ष जांच की मांग, विद्युत विभाग को सौंपा ज्ञापन।

प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर आम उपभोक्ताओं को तत्काल राहत देने और बिजली संबंधी समस्याओं का पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण करने की मांग की।

सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखने की चेतावनी
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बिजली जैसी मूलभूत आवश्यकता के नाम पर आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालना स्वीकार नहीं किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ते बिजली बिलों और स्मार्ट मीटरों से जुड़ी शिकायतों के खिलाफ पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के मार्गदर्शन में भैंसा मंडल कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन किया।

जोन अध्यक्ष प्रकाश मारकंडेय के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि डॉ. शिवकुमार डहरिया की मंशा के अनुरूप कांग्रेस हमेशा जनहित के मुद्दों पर आम जनता के साथ खड़ी है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में उपभोक्ता बढ़े हुए बिजली बिलों और स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली को लेकर परेशान हैं।

इसका सबसे अधिक असर किसानों, मजदूरों, गरीबों, मध्यम वर्ग और छोटे व्यापारियों पर पड़ रहा है।

स्मार्ट मीटर की गड़बड़ियों की जांच की मांग
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल और खपत में असामान्य वृद्धि की शिकायतें सामने आ रही हैं। प्रदर्शनकारियों ने मीटर रीडिंग और बिलिंग में कथित विसंगतियों की निष्पक्ष जांच की मांग की।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से बढ़े हुए बिजली बिलों की समीक्षा कर अनुचित वसूली की राशि वापस करने, स्मार्ट मीटरों से संबंधित शिकायतों की पारदर्शी जांच कराने, दोषपूर्ण मीटरों को तत्काल बदलने तथा बिलिंग और मीटर रीडिंग से जुड़ी तकनीकी समस्याओं का निराकरण करने की मांग की गई। कांग्रेस ने बिजली संबंधी शिकायतों के लिए समयबद्ध व्यवस्था लागू करने की भी मांग रखी।

उन्होंने चेतावनी दी कि उपभोक्ताओं को उचित राहत और न्याय मिलने तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। डॉ. शिवकुमार डहरिया के दिशा-निर्देशों पर पार्टी कार्यकर्ता जनहित के इस मुद्दे को सड़क से सदन तक उठाते रहेंगे।

प्रदर्शन एवं ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे, ब्लॉक अध्यक्ष कोमल साहू, सेक्टर अध्यक्ष दिलीप सिंह कोठारी, मंडल प्रभारी दयाल दास मांडले, भगवती धुरंधर, खुबी डहरिया, दुर्गा राय, राजेश धुरंधर, रोहित साहू, डुगेश साहू, सुरेखा राय, प्रकाश साहू, जितेंद्र नारंग, आनंद टंडन, गुरुचरण मिरी, लूकेश टंडन, अनिल माण्डले, कमलदेव साहू, धरम यादव, शत्रुहन रात्रे, थमलेश साहू, बिसाहू, रोहित सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article