बेमेतरा में युवा उत्सव का आयोजन, विजेताओं को प्रशस्ति पत्र दिए गए

Must read

बेमेतरा, 27 नवंबर 2026

जिले में युवा उत्सव का आयोजन स्वामी विवेकानंद स्टेडियम, कंतेली में किया गया। आयोजन में जिले के विभिन्न विकासखंडों, महाविद्यालयों और विद्यालयों से आए युवाओं ने भाग लिया।

आयोजन के दौरान लोक नृत्य, लोक गीत, एकल नृत्य, समूह नृत्य, चित्रकला, निबंध, वाद-विवाद, भाषण, कविता पाठ, नाटक, पारंपरिक वेशभूषा और खेल से जुड़ी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन निर्णायक मंडल द्वारा किया गया और हर विधा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे प्रतिभागियों का चयन किया गया। समापन समारोह में विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह दिए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेमेतरा विधायक ने कहा कि युवा देश के भविष्य हैं और सरकार शिक्षा, कौशल विकास, खेल और संस्कृति के क्षेत्र में काम कर रही है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की अपील की।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में युवाओं को अवसर मिल रहे हैं।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ी लोक गीत, लोक नृत्य और नाटकों की प्रस्तुति दी गई। कुछ नाटकों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ, नशा मुक्ति और स्वच्छता का संदेश दिया गया।

कुछ सवाल अधूरे रहे जिसमें,आयोजन को लेकर जारी जानकारी में कई महत्वपूर्ण बिंदु स्पष्ट नहीं हो पाया—
कुल प्रतिभागियों की संख्या, स्कूल-कॉलेजों की संख्या और विकासखंडवार भागीदारी का आंकड़ा नहीं दिया गया।
राज्य स्तर के लिए किन प्रतिभागियों का चयन हुआ, इसकी सूची सार्वजनिक नहीं की गई।
निर्णायक कौन थे, किस आधार पर अंक दिए गए, इसकी जानकारी नहीं दी गई।

बजट और व्यवस्था:
आयोजन पर कितना खर्च हुआ और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी किस विभाग की थी, इसका उल्लेख नहीं है।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article