24.1 C
Raipur
Tuesday, August 18, 2026

जिला महिला कांग्रेस का भव्य सावन मिलन एवं सम्मान समारोह संपन्न

Must read

बेमेतरा- 18 अगस्त 2026

बेमेतरा जिला महिला कांग्रेस द्वारा भव्य सावन मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व जिला अध्यक्षों, वरिष्ठ महिला कांग्रेस पदाधिकारियों एवं संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं का शाल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली समाजसेवी महिलाओं को भी सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई।

कार्यक्रम में पूर्व कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशीष छाबड़ा, पूर्व विधायक नवागढ़ गुरुदयाल बंजारे, किसान कांग्रेस अध्यक्ष मंगत साहू, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रांजल तिवारी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।
सावन के रंग में रंगा आयोजन
सावन मिलन समारोह में महिलाओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न पारंपरिक खेलों एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में सावन झूला, घेड़ी, कबड्डी, थाली सजाओ, फुगड़ी एवं नृत्य सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

गीत-संगीत, नृत्य और पारंपरिक खेलों के बीच महिलाओं ने जमकर आनंद लिया। पूरे आयोजन स्थल पर सावन की उमंग और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

आशीष छाबड़ा ने महिलाओं के साथ खेलों में लिया हिस्सा

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री आशीष छाबड़ा ने भी महिलाओं के साथ विभिन्न खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने खेलों में सहभागिता करते हुए महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।
अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की और महिला कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

महिलाओं को जोड़ने और संस्कृति को आगे बढ़ाने का अवसर

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सावन मिलन जैसे आयोजन महिलाओं को आपस में जुड़ने, अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं।
उन्होंने कहा कि सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं, वरिष्ठ कांग्रेस महिलाओं और संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान उनके योगदान के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक है।

सैकड़ों महिलाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता से पूरा आयोजन सावन की उमंग, उत्साह और खुशियों के रंग में रंगा नजर आया। उपस्थित अतिथियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेमेतरा जिला महिला कांग्रेस की पूरी टीम को सफल एवं भव्य आयोजन के लिए बधाई दी।

ये प्रमुख रूप से रहीं उपस्थित
कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू, जनपद अध्यक्ष बेरला श्रीमती माधुरी रवि परघनिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला मंगत साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुशीला जोशी, श्रीमती शशि प्रभा गायकवाड़ एवं श्रीमती बालकुमारी ध्रुव, शहर अध्यक्ष श्रीमती रीता पांडे एवं श्रीमती रश्मि मिश्रा, मंडल अध्यक्ष श्रीमती जनता साहू, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती रीना मिथलेश शर्मा, पूर्व पार्षद बेरला श्रीमती नेहा सुराणा, ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती रामा साहू, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती आरती पटेल एवं श्रीमती अर्चना परघनिया, उपाध्यक्ष श्रीमती भारती पटेल, जनपद सदस्य बेरला श्रीमती हीरा वर्मा, श्रीमती सीमा टिकरिया एवं श्रीमती अर्चना देशलहरे, पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत बेरला श्रीमती सविता हिरवानी सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

इसके अलावा श्रीमती रेहाना रवानी, श्रीमती ममता साहू, श्रीमती सीमा साहू, श्रीमती लता सोनवानी, श्रीमती राधा बघेल, श्रीमती इंद्रावती, श्रीमती हेमिन यादव, श्रीमती बिकु मानिकपुर, श्रीमती प्रतिभा गिर, श्रीमती रूबी सलूजा, श्रीमती शशि सेन, श्रीमती सुहद्रा बंजारे, श्रीमती नीलम टंडन एवं श्रीमती रीना साहू सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।
- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article