रायपुर | छत्तीसगढ़ _23 अक्टूबर 2025
नवा रायपुर स्थित महानदी मंत्रालय में अब हाजिरी लगाने की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होने जा रही है।1 दिसंबर से आधार-सक्षम बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली (AE-BAS)** लागू की जाएगी। यह व्यवस्था मंत्रालय के कर्मचारियों और अधिकारियों को मंत्रालय के बाहर से भी उपस्थिति दर्ज करने की सुविधा देगी।
पहले की तरह अब सिर्फ मंत्रालय स्थित मशीन से ही हाजिरी नहीं लगानी होगी। यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी सरकारी कार्य से बाहर गया है, तो वह लॉगिन कर “कार्य पर बाहर” वाला विकल्प चुनकर उपस्थिति दर्ज कर सकेगा।
ऑनलाइन फाइल ट्रैकिंग के बाद यह मंत्रालय में दूसरा बड़ा डिजिटल सुधार है।
आने वाले दिनों में यह प्रणाली पीएचक्यू, अरण्य भवन और एचओडी कार्यालयों में भी लागू की जाएगी। हर विभाग का लिंक पोर्टल पर अलग-अलग रहेगा ताकि उपयोगकर्ताओं को कोई भ्रम न हो।
सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों के सचिवों को निर्देश दिए हैं कि 7 नवंबर तक सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का स्व-पंजीयन पूरा किया जाए। पंजीकरण के लिए नाम, जन्म तिथि, लिंग, आधार संख्या या वीआईडी, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, विभाग, अनुभाग, पदनाम, कार्यस्थान, कर्मचारी कोड (यदि उपलब्ध हो) और पासपोर्ट साइज फोटो (.jpeg, अधिकतम 150kb) जैसी जानकारी देनी होगी।


