34.3 C
Raipur
Friday, June 5, 2026

100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान: बेमेतरा में निक्षय निरामय शिविर, 149 उच्च जोखिम लोगों की स्क्रीनिंग

Must read

बेमेतरा, 5 अप्रैल 2026

जिले में टीबी उन्मूलन की दिशा में चल रहे 100 दिवसीय अभियान के तहत शहरी क्षेत्र में “निक्षय निरामय फेस 0.2” के अंतर्गत विशेष स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन।अभियान का उद्देश्य टीबी मुक्त बेमेतरा का लक्ष्य हासिल कर उच्च जोखिम समूहों की पहचान कर समय पर जांच और उपचार सुनिश्चित करवाना है।

4 अप्रैल को शिविर में अत्याधुनिक हैंड हेल्ड पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के माध्यम से बड़े पैमाने पर स्क्रीनिंग की गई। कुल 12,103 लोगों की जांच के दौरान 254 लोगों को उच्च जोखिम समूह में चिन्हित किया गया। इनमें से 149 लोगों की एक्स-रे जांच की गई, जिसमें एक व्यक्ति में टीबी की पुष्टि हुई, जबकि 6 संदिग्ध मरीजों के स्पुटम सैंपल ट्रू-नाट मशीन से जांच के लिए भेजे गए।

शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार संबंधी विस्तृत जानकारी भी लोगों को दी गई। मितानिनों और स्वास्थ्य कर्मियों ने पूर्व सर्वे कर लोगों को जागरूक किया, जिससे अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सकी।

यह अभियान कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देश, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृत लाल रोहलेडर के मार्गदर्शन तथा जिला क्षय अधिकारी डॉ. बी.एल. राज के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री लता बंजारे और जिला कार्यक्रम समन्वयक सुश्री संपत्ति बंजारे के नेतृत्व में टीम ने शिविर का सफल संचालन किया।

जानकारी अनुसार भारत सरकार द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत देश को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य पहले वर्ष 2025 तक रखा गया था। हालांकि, निर्धारित समय सीमा के बाद भी अभियान जारी है और सरकार अब इस दिशा में प्रयासों को और तेज करते हुए मुफ्त जांच, दवा और पोषण सहायता जैसी सुविधाएं लगातार उपलब्ध करा रही है।



- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article