व्यापार की दुनिया में ‘असली–नकली’ का खेल… उपभोक्ता सुरक्षा पर बड़े सवाल।
वसई/मुंबई | 4 दिसंबर 2025
महाराष्ट्र के वसई इलाके में नायगांव पुलिस ने घरेलू उपयोग की वस्तुएँ बनाने वाली एक नकली फैक्ट्री का खुलासा किया है।
फैक्ट्री में नामी ब्रांडों की नकल उतारकर हैंडवॉश, टूथपेस्ट, फर्श क्लीनर, डिशवॉशिंग जेल, फिनाइल और हेयर ऑयल जैसे उत्पाद तैयार किए जा रहे थे।
छापा ममता कंपाउंड, कमान देवदल स्थित यूनिट पर मारा गया।
यहां इस्तेमाल हो रहे थे—बेहद सस्ते केमिकल,लोकल पैकिंग सामग्री
नकली स्टिकर और लेबल,नामी ब्रांडों जैसी बोतलें और ढक्कन
पुलिस ने मौके से ₹8,80,334 की तैयार और कच्ची नकली सामग्री जब्त की है।फर्जी प्रोडक्शन का खुलासा तब हुआ जब एक कंपनी के फील्ड मैनेजर शीतलकुमार झा ने संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दी।शिकायत के बाद छापामारी की गई और पूरी यूनिट को सीज कर दिया गया।
नकली माल मार्केट तक पहुँच चुका था
पुलिस के अनुसार, यूनिट से तैयार नकली सामान पहले से ही बाजार में सप्लाई किया जा चुका है।अब पुलिस यह पता लगा रही है कि—
सप्लाई किन दुकानों तक होती थी।नेटवर्क वसई–विरार और मुंबई में कितना फैला हुआ है।क्या इसके पीछे बड़ा रैकेट सक्रिय है
नमूनों को लैब टेस्ट के लिए भेजा गया है।
स्वास्थ्य पर बड़ा खतरा: विशेषज्ञों की चेतावनी
विशेषज्ञों का कहना है कि नकली प्रोडक्ट का इस्तेमाल सीधे स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है।
स्थानीयों में नाराज़गी: प्रशासन पर सवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि इतने बड़े पैमाने पर नकली सामान बन रहा था, लेकिन संबंधित एजेंसियाँ समय पर जागरूक क्यों नहीं हुईं?


