29.9 C
Raipur
Monday, June 22, 2026

भोरमदेव शक्कर कारखाना ने रचा देश में भुगतान नया रिकॉर्ड- दिखा किसानों के चेहरे पर मिठास

Must read

रायपुर/कवर्धा – 22 जून 2026

रविवार को आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में कुल 29.83 करोड़ रुपये की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई। इस डिजिटल भुगतान में 6.91 करोड़ रुपये एफआरपी की शेष राशि के रूप में और 22.92 करोड़ रुपये अतिरिक्त रिकवरी राशि के तौर पर शामिल हैं। इस नवीनतम भुगतान के साथ ही चालू पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना उत्पादक किसानों को किया गया कुल भुगतान 107.10 करोड़ रुपये के आंकड़े पर पहुंच गया है, जिससे क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर है।

गन्ना किसानों के लिए सबसे बड़ी चिंता अक्सर समय पर भुगतान की होती है, लेकिन कबीरधाम जिले का भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना इस मामले में पूरे देश के लिए एक बड़ी मिसाल बनकर उभरा है।

लगातार दूसरे वर्ष इस कारखाने ने जून महीने में ही किसानों को उनके गन्ने का समर्थन मूल्य (एफआरपी) और अतिरिक्त रिकवरी राशि का शत-प्रतिशत भुगतान कर दिया है। इस त्वरित कार्यप्रणाली के साथ भोरमदेव कारखाने ने देश के सहकारी शक्कर उद्योग में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

यही कारण है कि यह संस्थान अब केवल चीनी उत्पादन का केंद्र नहीं रह गया है, बल्कि क्षेत्र के हजारों किसानों के भरोसे और सहकारिता की सफलता का एक बड़ा प्रतीक बन चुका है।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यह सफलता केवल भुगतान नहीं, बल्कि किसानों और सहकारिता के बीच मजबूत विश्वास का प्रतीक है। यह कारखाना हजारों किसानों का अपना संस्थान है। उन्होंने किसानों से गन्ना उत्पादन बढ़ाने की अपील करते हुए आगामी सत्र में 4 लाख मीट्रिक टन से अधिक पेराई का लक्ष्य रखा।

​चेयरमैन व कलेक्टर गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में अपनाई गई पारदर्शी कार्यप्रणाली से यह संस्थान देश के अग्रणी सहकारी कारखानों में शामिल हो गया है।
यहाँ लगातार तीसरे वर्ष 12% से अधिक शुगर रिकवरी के साथ किसानों को रियायती शक्कर, उन्नत बीज, प्रशिक्षण और श्रमिकों को 5 रुपये में भोजन जैसी सुविधाएं मिल रही हैं। समय पर भुगतान और आधुनिक तकनीक के इस ‘भोरमदेव मॉडल’ ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति दी है।
- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article