27.1 C
Raipur
Tuesday, September 8, 2026

कोटवारी सेवा भूमि के अवैध विक्रय को लेकर आशीष छाबड़ा ने कलेक्टर से जांच की मांग की

Must read

बेमेतरा- 08 सितंबर 2026

बेमेतरा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने बेमेतरा जिला मुख्यालय के पटवारी हल्का नंबर 27, कोबिया स्थित कोटवारी/सेवा भूमि के कथित अवैध विक्रय एवं रजिस्ट्री को लेकर जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

पत्र में छाबड़ा ने कहा है कि कोबिया सहित अन्य ग्रामों की कोटवारी भूमि, जिसे सेवा भूमि कहा जाता है, के अवैध रूप से विक्रय और रजिस्ट्री किए जाने की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। उन्होंने मांग की है कि इन शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा संबंधित दोषी पटवारियों पर कार्रवाई की जाए।

पूर्व विधायक ने बताया कि ग्राम कोबिया अब बेमेतरा नगर पालिका का वार्ड बन चुका है, जहां कोटवार नियुक्त करने की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। बावजूद इसके पूर्व में कोटवार को दी गई सेवा भूमि का विक्रय कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसमें तत्कालीन राजस्व विभाग के अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध प्रतीत होती है, जिसकी जांच आवश्यक है।

छाबड़ा ने स्पष्ट किया कि यह शिकायत केवल कोबिया तक सीमित नहीं है, बल्कि अन्य क्षेत्रों से भी इसी तरह की शिकायतें मिल रही हैं। इसलिए मामले की समग्र जांच कर दोषियों को दंडित किया जाना जरूरी है।
- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article