25.1 C
Raipur
Friday, September 4, 2026

बेरला में किसान कांग्रेस की हुंकार —किसानों की पुकार

Must read

किसानों को खाद-बीज और बिजली कब मिलेगी?

बेमेतरा न्यूज डेस्क – 04 सितंबर 2026

पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने बैठक में सीधा सवाल उठाया — जब किसान को सबसे ज्यादा बिजली-पानी की जरूरत है, ठीक उसी वक्त कटौती क्यों? उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता अब चुप नहीं बैठेंगे। हर सोसायटी पर नजर रखी जाएगी, खाद-बीज की कालाबाजारी और कमी को उजागर किया जाएगा, और बिजली विभाग की लापरवाही को गांव-गांव तक ले जाया जाएगा।

किसान परेशान, सरकार खामोश
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर और जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशीष छाबड़ा के नेतृत्व में हुई इस बैठक में साफ कहा गया — किसान आज दोहरी मार झेल रहा है। एक तरफ खाद-बीज की भारी किल्लत है, दूसरी तरफ खेती के सबसे नाजुक समय में बिजली बार-बार काटी जा रही है। सिंचाई ठप है, फसल दांव पर है, और सरकार सुनने को तैयार नहीं।

अब सड़क से लेकर संगठन तक लड़ाई
जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष मंगत साहू ने कार्यकर्ताओं से कहा — अब सिर्फ बयान नहीं, ठोस काम चाहिए। संगठन को गांव और बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा ताकि हर किसान की समस्या सीधे पार्टी तक पहुंचे और वहां से जिम्मेदार अधिकारियों तक दबाव बनाया जाए।

छाबड़ा ने दोहराया कि कांग्रेस हमेशा किसान के साथ खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी — चाहे वो खाद-बीज की लड़ाई हो या बिजली की अनियमितता का मुद्दा। पार्टी अब गांव-गांव, खेत-खलिहान तक जाकर किसानों की पीड़ा सुनेगी और उसे मजबूती से उचित मंच तक पहुंचाएगी।

नगर पंचायत बेरला में किसान कांग्रेस और मंडल कांग्रेस की बड़ी बैठक हुई। बैठक में एक ही बात गूंजती रही — सरकार किसानों के साथ खड़ी नहीं है, और अब कांग्रेस उनकी आवाज बनकर मैदान में उतरेगी।

बैठक में महिला अध्यक्ष कविता साहू, जिला कोषाध्यक्ष रवि परगनिया, जिला महामंत्री भारत भूषण साहू, ब्लॉक अध्यक्ष सुमित विवेक सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में किसान कांग्रेस और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सबने एक स्वर में संकल्प लिया — किसान का हक छीनने नहीं दिया जाएगा।



- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article