25.1 C
Raipur
Wednesday, September 2, 2026

नवा रायपुर में खुलेगा NMIMS का अत्याधुनिक कैंपस, युवाओं को मिलेंगे उच्च शिक्षा के नए अवसर

Must read

नवा रायपुर। 01 सितंबर 2026

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा के क्षेत्र को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-18 में अब नरसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (NMIMS) का अत्याधुनिक कैंपस विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से संस्थान के लिए 40 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। लीज अनुबंध और भूमि रजिस्ट्री की प्रक्रिया भी मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पूरी हो चुकी है।

NMIMS के आने से प्रदेश के युवाओं को प्रबंधन, कौशल विकास, नवाचार और रोजगार से जुड़ी राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा के अवसर अपने ही राज्य में उपलब्ध होंगे। संस्थान में पहला बैच आगामी 2 से 3 वर्षों में शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

पूरी तरह विकसित होने के बाद इस कैंपस में करीब 10 हजार विद्यार्थी अध्ययन कर सकेंगे। इससे नवा रायपुर को शिक्षा और ज्ञान के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

NMIMS की स्थापना से उच्च शिक्षा के साथ-साथ रोजगार, उद्यमिता और उद्योग-अकादमिक सहयोग को भी गति मिलने की संभावना है। इससे प्रदेश के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण के साथ अपने कौशल को निखारने और करियर के नए अवसर तलाशने का मंच मिलेगा।

राज्य सरकार का कहना है कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक कौशल और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नवा रायपुर में NMIMS का कैंपस इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article