छत्तीसगढ़ श्री वैष्णव महासभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दाऊ सुरेंद्र दास वैष्णव ने किया पदभार ग्रहण, राजेश्री महंत से लिया आशीर्वाद
रायपुर -05 अगस्त 2026
छत्तीसगढ़ श्री वैष्णव महासभा के नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष दाऊ सुरेंद्र दास वैष्णव (राजनांदगांव) ने अपने सहयोगियों सहित श्री दूधाधारी मठ रायपुर में विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर सभी निर्वाचित पदाधिकारियों ने महामंडलेश्वर राजेश्री महंत रामसुंदर दास जी महाराज से सौजन्य भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
जानकारी के अनुसार बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि श्री दूधाधारी मठ पहुंचे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने महंत जी का स्वागत करना चाहा, लेकिन महाराज जी ने पहले ही सभी जनप्रतिनिधियों का शाल, श्रीफल भेंट कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आत्मीय स्वागत किया। इसके पश्चात सभी ने बारी-बारी से महाराज जी का स्वागत किया।
महासभा की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती अन्नपूर्णा दास जी से राजेश्री महंत जी महाराज के सानिध्य में नवनिर्वाचित अध्यक्ष दाऊ सुरेंद्र दास वैष्णव ने पदभार ग्रहण किया।
पदभार ग्रहण के बाद सामाजिक बंधुओं को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा, “मेरा यह सौभाग्य है कि मैं उस भूमि से आया हूं जहां वैष्णव राजा दिग्विजय दास जी ने संपूर्ण समाज के हित के लिए अपनी पूरी संपत्ति दान कर दी। मेरा यह प्रयत्न होगा कि कार्यकाल की समाप्ति के पूर्व कुछ ऐसा कार्य कर जाऊं जिसे लोग वर्षों याद रखें।” उन्होंने संपूर्ण वैष्णव समाज को एक सूत्र में पिरोने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर आशीर्वचन देते हुए महामंडलेश्वर राजेश्री महंत रामसुंदर दास जी महाराज ने कहा कि आप सभी आपस में सुमति बनाकर कार्य करें और वैष्णव समाज की गरिमा के अनुकूल कार्य करें। वैष्णव समाज और ब्राह्मण समाज, समाज की प्रथम पंक्ति में स्थान ग्रहण करने वाले समाज हैं, जो हमेशा संपूर्ण विश्व के कल्याण की कामना करते हैं। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया।
कार्यक्रम में नवनिर्वाचित महासचिव दाऊ महेंद्र दास जी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विशेष रूप से लाल बंधु वैष्णव, हेमंत वैष्णव, पन्ना दास वैष्णव, सुरेंद्र बैरागी, सेवादास वैष्णव, राजू वैष्णव, देवकुमार निर्वाणी, शिवकुमार वैष्णव, दुष्यंत दास वैष्णव, इंद्र कुमार वैष्णव, कृष्णकुमार वैष्णव, रमेश वैष्णव, संतोष वैष्णव, रामकुमार वैष्णव, राजकुमार वैष्णव, हरिदास वैष्णव, रामरंग वैष्णव, ओमकार दास वैष्णव, वैभव वैष्णव, राकेश दास वैष्णव, किशन वैष्णव, अजय वैष्णव, आकाश वैष्णव, विश्वास बैरागी, ढालेश वैष्णव, रविंद्र वैष्णव, दिनेश वैष्णव, योगेश्वर वैष्णव, मकसूदन वैष्णव, मनोहर दास वैष्णव, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित रहे।
- Advertisement -
- Advertisement -