26.4 C
Raipur
Tuesday, July 28, 2026

केसीडब्ल्यूए ठेकेदार संघ के नए पदाधिकारियों का भव्य सम्मान, अध्यक्ष बबलू सिद्दीकी भरी हुंकार

Must read

किरंदुल – 27 जुलाई 2026/रिपोर्ट / रवि सरकार

केसीडब्ल्यूए एसोसिएशन के नवनिर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों को आज एक गरिमामय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित समारोह में प्रमाणपत्र वितरित किए गए।

वरिष्ठ अधिवक्ता के करकमलों से सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए तथा उनके सम्मान में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में ठेकेदार संघ के सदस्य, नगर के गणमान्य नागरिक, पत्रकार साथी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए ठेकेदार संघ के अध्यक्ष बबलू सिद्दीकी ने कहा कि अब एनएमडीसी को अपनी कार्यप्रणाली में सकारात्मक बदलाव लाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आईआर (इंडस्ट्रियल रिलेशंस) प्रणाली को अधिक सरल,पारदर्शी एवं सुविधाजनक बनाया जाए ताकि ठेकेदारों और श्रमिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

उन्होंने विश्वास दिलाया कि ठेकेदार संघ लोकतांत्रिक तरीके से एनएमडीसी प्रबंधन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर क्षेत्र के विकास में सहयोग करेगा।

संबोधन में बबलू सिद्दीकी ने बाहरी ठेकेदारों एवं सब-कॉन्ट्रैक्ट व्यवस्था पर भी कड़ा रुख अपनाया।उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किरंदुल के स्थानीय ठेकेदारों को कार्यों में सर्वोच्च प्राथमिकता मिलनी चाहिए।यदि बाहरी ठेकेदारों को लाकर स्थानीय लोगों के रोजगार और आजीविका पर संकट खड़ा किया गया तो ठेकेदार संघ इसका लोकतांत्रिक तरीके से पुरजोर विरोध करेगा ।

उन्होंने कहा कि स्थानीय ठेकेदारों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए संघ हर स्तर पर संघर्ष करने को तैयार है। संगठन का उद्देश्य केवल ठेकेदारों के हितों की रक्षा करना ही नहीं,बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास में रचनात्मक भूमिका निभाना भी है।

एनएमडीसी और ठेकेदारों के बेहतर समन्वय स्थापित होने से विकास कार्यों में गति आएगी और सभी पक्षों को इसका लाभ मिलेगा,समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए बबलू सिद्दीकी ने कहा कि उनके सफल नेतृत्व में संगठन में एकता,विश्वास, सेवा और टीमवर्क की भावना और अधिक मजबूत होगी तथा केसीडब्ल्यूए परिवार नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।

कार्यक्रम के अंत में संघ के सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उज्ज्वल, सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं,पूरा सम्मान समारोह सौहार्दपूर्ण, उत्साहपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में संपन्न हुआ।

पदाधिकारीयों ने संगठन की एकजुटता,स्थानीय ठेकेदारों के अधिकारों की रक्षा और क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article