चित्रोत्पला फिल्म सिटी -भारत भाग्य विधाता फिल्म के निर्माता-निर्देशक और छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की बैठक
छत्तीसगढ़ को फिल्म पर्यटन के वैश्विक गंतव्य के रूप में विकसित करने की तैयारी।
रायपुर- 25 जुलाई 2026
‘भारत भाग्य विधाता‘ फिल्म के लेखक-निर्देशक मनोज तापड़िया तथा फिल्म निर्माता आदि शर्मा ने की छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के एमडी विवेक आचार्य से सौजन्य मुलाकात।
चित्रोत्पला फिल्म सिटी के विकास, फिल्म पर्यटन को बढ़ावा देने और छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माण के आकर्षक गंतव्य के रूप में विकसित करने पर हुई विस्तृत चर्चा।
बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि छत्तीसगढ़ की अनुपम प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहरें, जलप्रपात, वन क्षेत्र, जनजातीय संस्कृति तथा विविध प्राकृतिक लोकेशन राज्य को फिल्म निर्माण के लिए अत्यंत उपयुक्त बनाते हैं।
छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड में चित्रोत्पला फिल्म सिटी के विकास को लेकर एक महत्वपूर्ण बातें हुई, जिसमें बोर्ड के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य से फिल्म निर्देशक मनोज तापड़िया और निर्माता आदि शर्मा ने मुलाकात कर परियोजना की योजना और संभावनाओं पर चर्चा की।
आचार्य ने कहा कि यह परियोजना राज्य के फिल्म व पर्यटन क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगी, जिससे रोजगार, कौशल विकास और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।
चर्चा के दौरान चित्रोत्पला फिल्म सिटी को आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक ऐसे समग्र फिल्म परिसर के रूप में विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया, जहाँ फिल्म निर्माण से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ उपलब्ध हों।
बैठक में फिल्म उद्योग विशेषज्ञों के साथ निरंतर सहयोग बढ़ाने और छत्तीसगढ़ को फिल्म निर्माण के पसंदीदा गंतव्य के रूप में स्थापित करने पर सहमति बनी।
- Advertisement -
- Advertisement -