23.8 C
Raipur
Wednesday, July 22, 2026

11 छात्रों का दंतेवाड़ा से MBBS में चयन तय: आवासीय कोचिंग ‘छू लो आसमान’ का NEET में कमाल –

Must read

दंतेवाड़ा/छत्तीसगढ़ – 22 जुलाई 2026

सुशासन सरकार के प्रयासों से बस्तर के सपने साकार होते दिख रहे हैं ,यहां से अब 11 छात्र MBBS बनकर जन सेवा के कार्यों को पूरा करेंगे।NEET-UG 2026 में संस्था के 2 केंद्रों के 158 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 52 ने सफलता हासिल की है। इनमें से 22 विद्यार्थियों का विभिन्न चिकित्सा पाठ्यक्रमों में चयन लगभग सुनिश्चित है।

मेहनत और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम
दंतेवाड़ा जिले की आवासीय कोचिंग संस्था ‘छू लो आसमान’ ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सही मार्गदर्शन मिले तो बस्तर के बच्चे भी राष्ट्रीय स्तर पर चमक सकते हैं।

केंद्रवार सफलता
बालूद केंद्र:
कुल 65 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, 25 सफल हुए
9 विद्यार्थियों ने 340+ अंक लाए – MBBS में प्रवेश तय
5 विद्यार्थियों का BDS, BAMS, पशु चिकित्सा में चयन संभावित

कारली केंद्र:
कुल 93 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, 27 सफल हुए
2 विद्यार्थियों का MBBS में चयन तय
6 विद्यार्थियों का BDS, BAMS व अन्य कोर्स में प्रवेश तय

कुल मिलाकर 11 MBBS और 11 अन्य मेडिकल कोर्स में प्रवेश लगभग पक्का माना जा रहा है।

जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई
इस शानदार परिणाम पर विधायक चैतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी, उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भास्कर सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी।

विधायक श्री अटामी ने कहा कि दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज की स्थापना ऐतिहासिक उपलब्धि है और आने वाले समय में कोचिंग सुविधाओं का और विस्तार किया जाएगा। इससे न सिर्फ स्थानीय बच्चों को अवसर मिलेगा, बल्कि जिले की स्वास्थ्य सेवाएं भी मजबूत होंगी।

यह सफलता सिर्फ आंकड़ा नहीं, बल्कि जिले में मिल रही गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा और बच्चों की कड़ी मेहनत का नतीजा है।


- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article