25.7 C
Raipur
Tuesday, July 21, 2026

बेमेतरा में देशी कट्टा लहराकर लोगों को डराने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

Must read

बेमेतरा/छत्तीसगढ़ 19 जुलाई 2026

बेमेतरा जिले के ग्राम खुडमुड़ी में गौठान के पास बाजार चौक में देशी कट्टा लहराकर लोगों को डराने-धमकाने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से एक देशी कट्टा भी बरामद किया गया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खुडमुड़ी गाँव में एक व्यक्ति काले रंग का देशी कट्टा लहराकर आम लोगों को धमका रहा है। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देश पर अतिरिक्त एसपी हरीश यादव और एसडीओपी भूषण एक्का के मार्गदर्शन में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सोनल ग्वाला के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

मौके पर पहुँचकर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा, जिसने अपना नाम तुषार निषाद (23 वर्ष, निवासी खुडमुड़ी) बताया। पूछताछ में सामने आया कि यह कट्टा उसे नवागाँव निवासी प्रतीक वैष्णव उर्फ दद्दू ने दिया था। तुषार के पास से करीब 30,000 रुपये कीमत का एक देशी कट्टा जब्त किया गया, जिसका उसके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं था।

दूसरे आरोपी प्रतीक वैष्णव को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने बताया कि कट्टा उसे अपने खेत की मेढ़ के पास कनेर के पेड़ के नीचे पड़ा मिला था, जो उसने तुषार को दे दिया।

दोनों आरोपियों — तुषार निषाद और प्रतीक वैष्णव उर्फ दद्दू दाऊ — के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर 18 जुलाई 2026 को गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article