28.8 C
Raipur
Saturday, July 11, 2026

बेमेतरा में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का फूंका प्रतीकात्मक पुतला

Must read

लोकतंत्र की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता: आशीष छाबड़ा

बेमेतरा/छत्तीसगढ़ -10 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार, जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के तत्वावधान में आज नगर के सिग्नल चौक पर एक विशाल विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया।

विपक्ष की आवाज़ दबाने की हो रही कोशिश
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के अध्यक्ष और पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा:

“केंद्र और राज्य की सरकारें लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज़ को दबाने का प्रयास कर रही हैं। कांग्रेस नेताओं के खिलाफ जांच एजेंसियों का राजनीतिक इस्तेमाल किया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला है। जनविरोधी नीतियों के माध्यम से जनता के अधिकारों का लगातार हनन हो रहा है।”

उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र में असहमति और विरोध की आवाज़ को कुचला नहीं जा सकता। कांग्रेस पार्टी इन तानाशाही प्रवृत्तियों का पुरजोर विरोध करती है और जनता के हितों, संविधान तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक अपना संघर्ष जारी रखेगी।

वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही भारी मौजूदगी
इस गरिमामय और आक्रामक विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लेकर लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे: मंगत साहू, कविता साहू, प्रांजल तिवारी, राजू साहू, मिथलेश वर्मा, अश्वनी अनंत, रश्मि मिश्रा, देवेंद्र साहू, रीता पाण्डेय, शकुंतला साहू, विजय बघेल, सनत धर दिवान, बहल वर्मा, रवि रजक, ऋषि वर्मा, ललित विश्वकर्मा, मनोज शर्मा, जावेद खान, मोहित वर्मा, निलेश ठाकुर, मोंटू तिवारी, अजय राज सेन, शिव वर्मा, जोगेंदर छाबड़ा, जनता साहू, योगिता साहू, प्रतीक दुबे, ऋतिक तिवारी, वतन मिश्रा, भीखम साहू, प्रकाश ठाकुर, टोकेश्वर साहू, रामसजीवन, चितरेन वर्मा, महानंद यादव, राम ठाकुर, मनीष परिहार, राजा साहू, विकास चौबे, संजय वर्मा, महेंद्र साहू, सीताराम यदु, प्रकाश साहू, संस्कार शर्मा, निलेश वैष्णव, कृपा राम वर्मा, जयप्रकाश राज, कोमल पुरी गोस्वामी, राहुल जोशी, शुभम सोनी, राजेश नवरंगे, घनश्याम देवांगन सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता।
- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article