25 C
Raipur
Wednesday, August 12, 2026

बाहरी कंपनियों के खिलाफ किरंदुल के आक्रोश तेज, पूर्व नपा अध्यक्ष मृणाल राय ने कड़े आंदोलन की चेतावनी दी

Must read

किरंदुल न्यूज 24 जून 2026/रिपोर्ट: रवि सरकार

किरंदुल नगर में स्थानीय युवाओं, ठेकेदारों और व्यापारियों के साथ हो रहे निरंतर अन्याय के खिलाफ जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मृणाल राय ने क्षेत्र में कार्यरत बाहरी कंपनियों, विशेषकर समानता कंपनी, की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी है कि यदि स्थानीय हितों को प्राथमिकता नहीं दी गई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

मृणाल राय ने कहा, “बैलाडीला क्षेत्र की खदानें, प्राकृतिक संसाधन और विकास की नींव स्थानीय लोगों के सहयोग से बनी है। फिर भी रोजगार, ठेकेदारी और अन्य अवसरों में स्थानीय युवाओं और ठेकेदारों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि यह केवल रोजगार का मामला नहीं है, बल्कि क्षेत्र के अधिकार, सम्मान और भविष्य का प्रश्न है।

पूर्व नपा अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि अब क्षेत्र में आने वाली किसी भी बाहरी कंपनी को प्राथमिकता के साथ स्थानीय बेरोजगारों, युवाओं और ठेकेदारों को अवसर प्रदान करने होंगे। “यदि कंपनियां स्थानीय हितों की उपेक्षा करती हैं और बाहरी लोगों को अधिक अवसर देती हैं, तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा,” उन्होंने कहा।

मृणाल राय ने आगाह किया कि कंपनियों द्वारा यदि सुधार नहीं किया गया और स्थानीय लोगों को उचित भागीदारी नहीं मिली, तो आने वाले दिनों में युवा, ठेकेदार, व्यापारी, जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठन मिलकर बड़ा जनआंदोलन खड़ा करेंगे। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर धरना-प्रदर्शन और लोकतांत्रिक तरीकों से व्यापक विरोध दर्ज कराया जाएगा।

व्यक्तव्य — मृणाल राय, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, किरंदुल:
“खदान हमारी, संसाधन हमारे, लेकिन रोजगार और ठेकेदारी में हमें ही दरकिनार किया जा रहा है। अब यह अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा — स्थानीय युवाओं और ठेकेदारों को उनका हक मिलना ही चाहिए।”


- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article