34.3 C
Raipur
Friday, June 5, 2026

छत्तीसगढ़ ने जीता राष्ट्रीय खिताब —बालिका बास्केटबॉल टीम को 14 साल बाद मिला स्वर्ण पदक

Must read

रायपुर 31 मई 2026

76 वीं राष्ट्रीय बास्केटबाल पुडुचेरी में आयोजित प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की बालिका टीम ने खेल में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है और 14 साल बाद राष्ट्रीय खिताब हासिल करने का गौरव अपने नाम किया है। फाइनल में छत्तीसगढ़ ने तमिलनाडु की टीम को हराकर यह इतिहास रचा है।

चार साल पूर्व जूनियर बालिका वर्ग की टीम ने रजत पदक प्राप्त किया था, लेकिन अब बेटियों ने स्वर्ण जीतकर पूरे प्रदेश का मान बढ़ा दिया है।

इस शानदार उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली बेटियों ने अथक मेहनत, दृढ़ संकल्प और खेल के प्रति समर्पण का अद्भुत उदाहरण पेश किया है।

पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। यह स्वर्णिम उपलब्धि न केवल छत्तीसगढ़ के खेल जगत के लिए गर्व की बात है, बल्कि आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

यह जीत केवल एक मैच की विजय नहीं, बल्कि अनगिनत घंटों की मेहनत, टीम भावना और जुझारू मनोवृत्ति का स्वर्णिम परिणाम है। पूरे छत्तीसगढ़ के नागरिक अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं और सभी खिलाड़ी बेटियों, प्रशिक्षकों व सहयोगी टीम को हार्दिक बधाई व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दे रहे हैं।



- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article