बेरला/बेमेतरा -;29 मई 2026
बेमेतरा जिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय, बेरला में पूर्व कृषि मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रविंद्र चौबे का कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं, वरिष्ठ नेतृत्व को बताया प्रेरणास्रोत उत्साह और गरिमामय माहौल में मनाया गया।
कार्यक्रम में पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कांग्रेसजनों ने रविंद्र चौबे को पुष्पगुच्छ भेंट कर व केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
वक्ताओं ने रविंद्र चौबे के लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण एवं जनसेवा में योगदान को प्रेरणास्रोत बताया।
पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि रविंद्र चौबे सदैव कांग्रेस परिवार के मार्गदर्शक एवं कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत रहे हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने कहा कि चौबे जी का संघर्ष, सादगी एवं संगठन के प्रति समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणा है।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस सहित कांग्रेस परिवार के अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।


