34.3 C
Raipur
Friday, June 5, 2026

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से कबीरधाम में 35 समूहों की दीदियों को व्यवसायिक सिलाई प्रशिक्षण

Must read

कबीरधाम- 27 मई 2026 (पवन तिवारी)

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों एवं कलेक्टर गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में, जिला पंचायत की बिहान योजना के अंतर्गत शाही एक्सपोर्ट संस्था ने 35 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी दीदियों के लिए 24 अप्रैल से 45 दिवसीय व्यवसायिक सिलाई प्रशिक्षण शुरू किया है।जिसमें महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए कबीरधाम जिले में एक सामूहिक सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

प्रशिक्षण का उद्घाटन जनपद पंचायत कवर्धा के सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र बिरकोना में किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक अग्रवाल ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता का अवलोकन करने हेतु मौके पर जाकर प्रतिभागियों से चर्चा की और कार्यक्रम की प्रगति की जानकारी ली। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आधुनिक सिलाई तकनीक, रेडीमेड वस्त्र निर्माण, डिजाइनिंग, कटिंग और फिनिशिंग के साथ बाजार के अनुरूप परिधानों का निर्माण सिखाकर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।

शाही एक्सपोर्ट संस्था ने बताया कि इस अभियान के तहत कुल 1,000 दीदियों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद इच्छुक प्रशिक्षार्थियों को शाही एक्सपोर्ट अपने सेंटर्स में 15,000 रुपए से अधिक वेतन पर रोजगार देने का अवसर भी देगी। वर्तमान में पहला बैच में शामिल 35 दीदियों ने प्रशिक्षण के प्रति अपना उत्साह व्यक्त करते हुए इसे अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

जिला प्रशासन ने कहा कि बिहान योजना के माध्यम से ऐसे प्रशिक्षण स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर उत्पन्न करेंगे और दीदियों को ‘लखपति दीदी’ अभियान की दिशा में आगे बढ़ने में सहायता मिलती रहेगी। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि इस तरह के कार्यक्रमों को निरंतरता दी जाएगी ताकि ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति में स्थायी सुधार हो सके।


- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article