34.3 C
Raipur
Friday, June 5, 2026

शराब अवैध परिवहन एवं बिक्री और पड़ोसी राज्यों से आने वाली शराब रोकने के दिए निर्देश

Must read

रायपुर – 26 मई 2026

प्रदेश के वाणिज्यिक कर (आबकारी) मंत्री लखन लाल देवांगन ने नवा रायपुर स्थित जीएसटी भवन स्थित आबकारी आयुक्त कार्यालय में विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और आगामी महीनों के लिए जिलेवार विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर आबकारी मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति हेतु ठोस रणनीति अपनाने, दुकानवार समीक्षा करने और अनुशासन के साथ कार्य संपादन के निर्देश दिए।

अंतरराज्यीय सीमाओं पर विशेष अभियान के निर्देश राज्य की अंतरराज्यीय सीमाओं पर स्थित आबकारी जांच चौकियों को अन्य राज्यों की मदिरा के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखने के निर्देश । जिला अधिकारियों को कहा मदिरा के अवैध परिवहन एवं बिक्री पर कोचियों के विरुद्ध प्रभावी कार्य करें।

सभी जिला अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि आबकारी उपनिरीक्षक एवं नीचे का अमला अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध समझौता न करें।

विभाग में प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश के साथ मदिरा दुकानों में उपभोक्ताओं की मांग के अनुसार मदिरा स्कंध का संधारण सुनिश्चित करें तथा निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर बिक्री न हो।

दुकानों में अनुशासन और पारदर्शिता पर जोर मदिरा दुकानों में नियम और अनुशासन का कड़ाई से पालन के निर्देश दुकानों में उपलब्ध मदिरा को नियमानुसार दरों सहित रैकों में प्रदर्शित करने कहा गया, ताकि उपभोक्ताओं को पारदर्शिता और सुविधा मिल सके।

राजस्व लक्ष्य पर सख्ती, मिलावट बर्दाश्त नहीं
मंत्री ने जिलेवार राजस्व लक्ष्य की समीक्षा की। लक्ष्य पूरा करने वाले जिलों को गति बनाए रखने और पिछड़ने वाले जिलों को दुकानवार समीक्षा कर तत्काल कार्ययोजना लागू करने के निर्देश दिए।

मदिरा में मिलावट पर जीरो टॉलरेंस की चेतावनी देते हुए मंत्री ने आकस्मिक निरीक्षण, तत्काल कार्रवाई, दोषी कर्मचारियों को कार्यमुक्त कर ब्लैकलिस्ट करने और दुकानों में कैशलेस भुगतान के लिए अलग काउंटर की व्यवस्था के निर्देश दिए।

आबकारी सचिव श्रीमती कंगाले ने प्रदेश में संचालित बारों, क्लबों, होटलों और ढाबों की आकस्मिक जांच करने तथा समय पश्चात संचालन अथवा अवैध मदिरा विक्रय करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध मदिरा एवं अन्य मादक पदार्थों के निर्माण, परिवहन, तस्करी और विक्रय पर सख्त नियंत्रण रखने हेतु आवश्यकता पड़ने पर पुलिस विभाग से सहयोग लेने के निर्देश दिए।

बैठक में वाणिज्यिक कर आबकारी विभाग सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले, आबकारी आयुक्त श्री पदुम सिंह एल्मा, विशेष सचिव आबकारी श्री देवेन्द्र भारद्वाज, आबकारी मुख्यालय, बेवरेजेस कारपोरेशन, मार्केटिंग कारपोरेशन के अधिकारियों सहित जिले से आए मैदानी अधिकारी उपस्थित थे।


- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article