34.3 C
Raipur
Friday, June 5, 2026

अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो का भारत दौरा: द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा देने की कोशिश

Must read

नई दिल्ली, 23 मई 2026

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो शनिवार को भारत की चार दिवसीय यात्रा पर पहुँचे। कोलकाता में उनके आगमन पर भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने उनका औपचारिक स्वागत किया।

इस यात्रा को ट्रंप प्रशासन के दूसरे कार्यकाल की सबसे अहम कूटनीतिक पहलों में से एक माना जा रहा है। रुबियो आज दोपहर नई दिल्ली पहुँचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

24 मई (रविवार)को विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता होगी, जिसमें व्यापार, रक्षा और तकनीकी सहयोग के मुद्दों पर गहन चर्चा की जाएगी। इसी शाम अमेरिकी दूतावास में स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी रुबियो शिरकत करेंगे।

25 मई (सोमवार) को उनका कार्यक्रम देश की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा रहेगा। सुबह वे आगरा में एक विशेष कार्यक्रम में भाग लेंगे, जबकि दोपहर में जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

यात्रा के अंतिम दिन 26 मई (मंगलवार) को हैदराबाद हाउस में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। बैठक के बाद संयुक्त प्रेस वक्तव्य जारी किया जाएगा, जिसके पश्चात रुबियो स्वदेश रवाना हो जाएंगे।

इस पूरी यात्रा में व्यापार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रक्षा सहयोग, ऊर्जा और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला जैसे विषयों पर भारत-अमेरिका के बीच नई साझेदारी को मजबूत करने की कोशिश होगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article