32.8 C
Raipur
Friday, June 5, 2026

राज्य में जल संरक्षण जन आंदोलन बने, तभी बढ़ेगा भूजल — राज्यपाल श्री रमेन डेका

Must read

कवर्धा 16 मई 2026

छत्तीसगढ़ राज्यपाल रमेन डेका ने आज कबीरधाम जिले की विकास समीक्षा बैठक में वर्षा जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा, कलेक्टर गोपाल वर्मा तथा पुलिस अधीक्षक सहित सभी एसडीएम और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

राज्यपाल ने कहा कि वर्षा जल प्रकृति का निःशुल्क संसाधन है, जिसे संरक्षित कर भूजल स्तर बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने प्रत्येक पक्के भवन और प्रधानमंत्री आवास में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने तथा खेतों में डबरी निर्माण कर बड़े किसानों को इस दिशा में प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। साथ ही हाइड्रोपोनिक्स और ड्रिप इरिगेशन जैसी आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने पर जोर दिया।

पर्यावरण संरक्षण के संदर्भ में उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत व्यापक वृक्षारोपण के निर्देश देते हुए कहा कि पौधरोपण के साथ-साथ उनका संरक्षण भी अनिवार्य है।

स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा में राज्यपाल ने टीबी मरीजों के समुचित उपचार, महिलाओं में स्तन कैंसर जागरूकता हेतु नियमित स्क्रीनिंग कैंप और समाज कल्याण विभाग व एम्स के एमओयू के तहत मोतियाबिंद पीड़ितों के निःशुल्क उपचार का अधिकतम लाभ दिलाने पर बल दिया।

पीएम जनमन योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए आवास, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं समयबद्ध ढंग से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर जिले की अपनी अलग पहचान होनी चाहिए, जो योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और जनजीवन में सकारात्मक बदलाव से बनती है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article