मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना : आज खातों में आएगी 36वीं किश्त
भोपाल 13/05/2026
मध्य प्रदेश सरकार आज राज्य की 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात देगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नरसिंहपुर से सिंगल क्लिक के माध्यम से योजना की 36वीं किश्त जारी करेंगे। इस किश्त में कुल 1835 करोड़ 67 लाख 29 हजार 250 रुपये की राशि सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी।
साल 2023 से चल रही लाडली बहना योजना में अब तक 35 किस्तें जारी हो चुकी हैं। अच्छी बात यह है कि इस योजना को लेकर अभी तक एक बार भी किस्त रोकी नहीं गई है। जून 2023 से अप्रैल 2026 तक महिलाओं के खातों में कुल 55,926.51 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के खाते में जमा हो चुके हैं। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।
प्रदेश की 1.25 करोड़ महिलाओं का इंतजार बस कुछ ही देर में खत्म होने वाला है। मुख्यमंत्री मोहन यादव लाडली बहना योजना की 36वीं किस्त दोपहर बाद जारी करेंगे। लाडली बहना योजना का कार्यक्रम दोपहर 1.20 बजे प्रस्तावित है। यह पैसा नरसिंहपुर के गोटेगांव से डाला जाएगा।
इस किश्त में कुल 1835 करोड़ रुपये की राशि सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी। प्रत्येक पात्र महिला को 1250 रुपये की मासिक सहायता प्राप्त होगी। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।
- Advertisement -
- Advertisement -