32.8 C
Raipur
Friday, June 5, 2026

भाजपा की असम में सरकार बनाने की तैयारी, NDA ने राज्यपाल को सौंपा दावा

Must read

डिजिटल डेस्क रायपुर/गुवाहाटी 11 मई 2026

असम विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ से भी बड़े नेता और मंत्री चुनाव प्रचार में गए थे उनकी मेहनत रंग लाई और भाजपा ने पूर्ण बहुमत से ज्यादा सीटें हासिल किया। अब इंतजार है कि वहां का सीएम का शपथ ग्रहण कब होगा।जानकारी अनुसार
हिमंत बिस्वा सरमा को विधायक दल का नेता चुना जा चुका है।

असम में नई सरकार के गठन की कवायद तेज हो गई है। रविवार को NDA के वरिष्ठ नेताओं ने राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया।

प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन में राज्यपाल को समर्थन पत्र सौंपे और हिमंत बिस्वा सरमा को विधायक दल का नेता चुने जाने की जानकारी दी। NDA नेताओं का कहना है कि उनके पास सदन में स्पष्ट बहुमत है और जनता ने विकास के नाम पर जनादेश दिया है।

राजभवन सूत्रों के अनुसार, राज्यपाल सभी दस्तावेजों की संवैधानिक जांच के बाद शपथ ग्रहण की तारीख तय करेंगे।

बता दें कि हिमंत बिस्वा सरमा असम के मौजूदा मुख्यमंत्री हैं और भाजपा के प्रमुख रणनीतिकारों में गिने जाते हैं। चुनाव नतीजों के बाद से ही उनके दोबारा CM बनने की चर्चा थी, जिस पर अब NDA ने औपचारिक मुहर लगा दी है।

खबर सार:-असम विधानसभा चुनाव के नतीजे हाल ही में आए हैं। NDA ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया था, जिसके बाद विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से हिमंत बिस्वा सरमा को नेता चुना गया।

अगला अपडेट: शपथ ग्रहण समारोह की तारीख का ऐलान जल्द होगा।
- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article